back to top

एक ही सिक्के के दो पहलू हैं एलडीएफ और यूडीएफ : नड्डा

नई दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने रविवार को केरल के सोना तस्करी मामले में मुख्यमंत्री पिनरई विजयन को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया कि उन्होंने कोविड-19 से संबंधित आंकड़ों को छुपाया और राज्य में परिस्थिति को बिगाडऩे का काम किया। नड्डा ने यह आरोप भी लगाया कि केरल की वामपंथी सरकार अक्षम और भ्रष्ट है और साथ ही हिंसा में यकीन रखती है।

डिजीटल रैली को दिल्ली से संबोधित किया

केरल के कासरगोड में पार्टी कार्यालय श्यामा प्रसाद मुखर्जी मंदिर के उद्घाटन अवसर पर आयोजित एक डिजीटल रैली को दिल्ली से संबोधित करते हुए नड्डा ने केरल की सत्ताधारी वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (एलडीएफ) और विपक्षी कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) को एक ही सिक्के के दो पहलू करार देते हुए केरल की जनता से भाजपा को आशीर्वाद देने की अपील की।

दक्षिण के इस राज्य में भाजपा भले ही कोई खास छाप नहीं छोड़ सकी हो लेकिन हाल के चुनावों में भाजपा को मिले वोट प्रतिशत का जिक्र करते हुए नड्डा ने आरोप लगाया कि कैसे पार्टी को किनारे लगाने के लिए एलडीएफ और यूडीएफ ने हाथ मिला लिया।

भाजपा अपनी जीत को लेकर दृढ़ संकल्पित

उन्होंने विश्वास जताया कि केरल में भाजपा अपनी जीत को लेकर दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने कहा कि चाहे एलडीएफ हो या यूडीएफ हो, चाहे वामपंथी हों या कांग्रेसी, सबने देश की समस्याओं को आत्मसात करके आगे बढ़ने का काम नहीं किया बल्कि देश को धोखे में रखा। उन्होंने कहा, समय आ चुका है लोग भाजपा के साथ जुड़ें। मैं केरल की जनता से अपील करना चाहूंगा। छोड़िए एलडीएफ, छोड़िए यूडीएफ। केरल को मजबूत बनाने के लिए भाजपा से जुड़िए।

भाजपा ने साधा कांग्रेस पर निशाना

नड्डा ने इस मौके पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, जो केरल के वायनाड से ही सांसद हैं, पर भी हमला बोला और चीन के साथ चल रहे गतिरोध को लेकर उनके द्वारा की जा रही मोदी सरकार की आलोचना पर आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा, राहुल गांधी वायनाड से सांसद हैं। उत्तर प्रदेश के लोगों ने उन्हें उत्तर दे दिया है। आजकल उनको बहुत ज्यादा देश प्रेम उमड़ आया है। चीन के बारे में बार-बार प्रश्न करते हैं। एक ही बात याद दिलाना चाहता हूं।

डोकलाम में चल रहा गतिरोध

भारत की जनता जानती है जब डोकलाम में गतिरोध चल रहा था उस समय चुपके-चुपके आप चीनी राजदूत से मिल रहे थे। कांग्रेस नेता पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाते हुए नड्डा ने कहा कि इस मुलाकात की जानकारी उन्होंने खुद सार्वजनिक नहीं की बल्कि देश को तब पता चला जब चीनी राजदूत ने अपनी वेबसाइट पर इससे संबंधित तस्वीर लगाई।

सेना का मनोबल गिराते हैं कांग्रेसी

उन्होंने कहा, यह देश प्रेम आपका देश जानता है। ये देश को मालूम है कि आपकी कथनी और करनी में कितना अंतर है। आप संसद की रक्षा संबंधी स्थाई समिति के सदस्य हैं। इसकी 11 बैठकें हुई और आप सभी बैठकों में अनुपस्थित रहें। ये है आपका सुरक्षा के प्रति समर्पण। आप सेना के लोगों का मनोबल गिराते हो। इस तरीके से आप देश चलाते हो? प्रदेश की राजनीति में तूल पकड़ चुके सोना तस्करी मामले, जिसकी जांच एनआईए कर रही है, का जिक्र करते हुए नड्डा ने कहा कि देश भर में सोने का रंग पीला होता है लेकिन केरल में इसका रंग लाल है।

उन्होंने इस मामले में केरल के एक वरिष्ठ अधिकारी की कथित भूमिका, जो मुख्यमंत्री कार्यालन में पदस्थ थे, को लेकर भी केरल सरकार पर निशाना साधा। ज्ञात हो कि केरल में सोना तस्करी का मामला तूल पकड़ चुका है और राज्य की पिनरई विजयन सरकार इस मामले में विपक्ष के निशाने पर है। पिछले दिनों तिरुवनंतपुरम अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीमा शुल्क अधिकारियों ने कऱीब 30 किलो सोना बरामद किया था।

इस मामले में मुख्य आरोपियों स्वप्ना सुरेश और संदीप नायर को शनिवार को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया गया था। नड्डा ने कहा, कोष का दुरूपयोग, महिलाओं और दलितों के खिलाफ अत्याचार, राजनीतिक नियुक्तियों में भाई-भतीजावाद और राजनीतिक संरक्षण पिनरई विजयन सरकार में हावी है। यह सरकार न सिर्फ अक्षम और भ्रष्ट है बल्कि यह राजनीतिक हिंसा में यकीन रखती है।

भाजपा अध्यक्ष ने केरल सरकार पर आरोप लगाया कि उसने दिल्ली स्थित केरल हाउस को नागरिकता संशोधन विधेयक (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शनकारियों को इस्तेमाल करने की इजाजत दी लेकिन इसे कोरोना महामारी से लड़ रही दिल्ली में रहने वाली केरल की परिचारिकाओं को देने से मना कर दिया।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...