back to top

बिना व्यवधान सदन चलाने के कानून व नियम बनें : ओम बिरला

लखनऊ। कॉमनवेल्थ पार्लियामेंट्री एसोसिएशन (सीपीए) के भारत क्षेत्र का सम्मेलन गुरुवार को यहां शुरू हो गया। विधानसभा मंडप में दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि सदन लोकतंत्र का सर्वोच्च मंदिर होता है। बिना व्यवधान सदन चले, इसके लिए हमें कानून और नियम बनाने चाहिए। उन्होंने उत्तर प्रदेश की अहम भूमिका का जिक्र करते हुए कहा कि इस राज्य से अनेक उम्मीदें हैं। अत: यूपी संसदीय परंपराओं का नया इतिहास रचे। देश का मार्गदर्शन करे, वंचितों-शोषितों और गरीबों के जीवन को बेहतर करने के लिए काम किया जाए। बिरला ने संसदीय परंपराओं को उच्च कोटि का बनाने पर जोर दिया।

बिरला ने पीठासीन अधिकारियों के अधिकार बढ़ाने पर भी जोर दिया। कहा कि सीपीए में 57 देश शामिल हैं। पर इनमें भारत का अलग ही महत्व है। भारत में विविधता में एकता का जो संगम दृष्टिगोचर होता है, वह अद्भुत है। अब तो अनेक देश संसदीय परंपराओं को बेहतर बनाने पर बल दे रहे हैं। हमें उनका भरपूर साथ देना चाहिए। बिरला ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने तो भारत के संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने का ही काम किया है। लोकतंत्र हमारे राष्ट्र की आत्मा है। भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। हम धार्मिक, सामाजिक, न्याय पक्षधर हैं, इसीलिए जनता का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है। हमें जनता के विश्वास पर खरे उतरना होगा। गरीबों को ऊपर उठाना होगा। भारत में अलग-अलग जाति, धर्म और बोली के बाद भी विविधता में एकता है तो इसीलिए कि हम सबको विश्वास में लेकर चलते हैं।

सदन की कार्यवाही के संबंध में उनका कहना था कि व्यावहारिक नियमों और परंपराओं से सदन चलाना चाहिए। इसमें वाक स्वतंत्रता होती है, सहमति तथा असहमति भी होती है लेकिन इसके बाद भी लोकतांत्रिक परंपराओं को ऊंचा किया गया है। बिरला ने आह्वान किया कि सदस्य संयम और अनुशासन के साथ अपनी बात रखें। कहा कि जनप्रतिनिधि सरकार और जनता के बीच सेतु तो होता ही है, वह नीति निर्धारण में भी अहम भूमिका निभाता है। इसलिए संसद तथा विधान मंडल को जनता का विश्वास जीतना होगा। चुनावों में लगातार बढ़ रहा मत प्रतिशत बताता है कि लोगों का लोकतंत्र में विश्वास बढ़ा है। भारत का संविधान लोकतंत्र का रक्षक है।

उन्होंने कहा कि विधान मंडल का दायित्व है कि वह सरकार पर नियंत्रण रखने के साथ ही उसकी नीतियों के क्रियान्वयन की निगरानी भी करे। इसमें संसदीय समितियों की भूमिका अहम होती है। संसाधनों को, बजट को अंतिम पायदान तक कैसे पहुंचाएं, इसकी निरंतर समीक्षा होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

प्रधानमंत्री मोदी का दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, सीएम योगी ने किया स्वागत

6,332 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात और गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे पर हैं,...

बाहुबली 2 के 9 साल बेमिसाल: ‘द इटरनल वॉर’ के साथ वैश्विक मंच पर गूंजेगा माहिष्मती का जयघोष

मुंबई । भारतीय सिनेमा के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुई फिल्म ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ की रिलीज को आज नौ साल पूरे...

जकार्ता में खड़ी ट्रेन से टकराई सुपरफास्ट ट्रेन, 14 लोगों की मौत, 80 से ज्यादा यात्री घायल

जकार्ता । इंडोनेशिया के जकार्ता के बाहरी इलाके में भीषण रेल हादसा हो गया है जहां दो ट्रेनों की भीषण टक्कर हो गई। इस...

सनराइजर्स की कड़ी चुनौती से पार पाकर जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगा MI

मुंबई । पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को अगर अपनी किस्मत पलटनी है तो उसे शानदार फॉर्म में चल रहे सनराइजर्स हैदराबाद के...

मैराथन रिकॉर्ड धारक सबास्टियन सावे ने स्वयं कराए कई डोप टेस्ट

लंदन। दो घंटे से कम समय में मैराथन पूरी करने वाले पहले धावक सबास्टियन सावे ने यह रिकॉर्ड बनाने से पहले स्वयं ही डोपिंग...

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने तिरुमला मंदिर में दर्शन पूजन किया

तिरुपति । उपराष्ट्रपति सी पी राधाकृष्णन ने मंगलवार को तिरुमला स्थित भगवान वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की।उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने वैदिक पुजारियों के साथ...