back to top

स्पेन के द्वीप पर लावा फैलने से और अधिक नुकसान का खतरा

तोदोक। स्पेन के कैनरी द्वीप में ज्वालामुखी विस्फोट से निकले लावे की गति काफी धीमी हो गई है, जिससे बृहस्पतिवार को यह संदेह पैदा हो गया है कि कहीं यह पूरे द्वीप में न फैल जाए और समुद्र में बहने के बजाय अधिक घरों को नष्ट न कर दे। बुधवार को मैदानी इलाके में पहुंचने के बाद लावे की विशाल नदी की रफ्तार चार मीटर (13 फुट) प्रति घंटे तक धीमी हो गई। ला पाल्मा द्वीप पर विस्फोट के एक दिन बाद सोमवार को यह 700 मीटर (2,300 फुट) प्रति घंटे की रफ्तार से आगे बढ़ रहा था। अधिकारियों ने कहा कि जैसे-जैसे इसका प्रवाह धीमा हुआ, लावे की परत मोटी होती गयी। कई जगहों पर यह 15 मीटर (50 फुट) तक ऊंचा हो गया है। लावा अब 166 हेक्टेयर (410 एकड़) में फैला है और लगभग 350 घरों को निगल चुका है।

 

लावे की गति धीमी होने से इसके रास्ते में आने वाले शहरों के निवासियों को अपना सामान एकत्रित करने के लिये समय मिल गया। साथ ही गार्डिया सिविल पुलिस बल बृहस्पतिवार सुबह तट के करीब तोदोक में रहने वाले लोगों को उनके घरों तक ले गए। गार्डिया सिविल ने कहा कि क्षेत्र में विस्फोट से पहले बढ़ी भूकंपीय गतिविधियां अब थम गई हैं। कैनरी आइलैंड्स ज्वालामुखी संस्थान ने कहा कि ज्वालामुखी के मुख से पिघला हुआ लावा, राख और धुआं निकलता रहा, जिसकी ऊंचाई 4,200 मीटर (लगभग 14,000 फीट) थी। इससे इस बात को लेकर चिंता जताई जा रही है कि क्या द्वीप के ऊपर का हवाई क्षेत्र खुला रखा जा सकता है।

 

 

 

 

स्पेन के हवाई क्षेत्र का प्रबंधन करने वाले ईएनएआईआरई ने कहा कि प्रभावित क्षेत्र के ऊपर के दो क्षेत्रों को नो-फ्लाई जोन घोषित किया जा रहा है ताकि आपातकालीन सेवाओं को स्वतंत्र रूप से संचालित किया जा सके। ला पाल्मा में आने और जाने वाली कुछ उड़ानों में बृहस्पतिवार को देरी हुई। द्वीप पर तैनात आपातकालीन सैन्य इकाई ने कहा कि उसने हवा की जांच की है, उसमें स्वास्थ्य के लिए कोई खतरा नहीं है। अधिकारियों ने कहा कि विस्फोट से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। हालांकि संपत्ति, बुनियादी ढांचे और खेतों को बड़ा नुकसान होने की आशंका है। वैज्ञानिक ज्वालामुखी गतिविधि की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने संभावित विस्फोट की चेतावनी दी थी। इससे लगभग 7,000 लोगों को समय पर निकाला जा सका।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...