back to top

लाथम की पारी ने भारत से लय छीन ली : कोहली

हैमिल्टन। रास टेलर ने भले ही शतक जड़ा हो लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली ने कहा कि बुधवार को यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में टॉम लाथम की 48 गेंद में 69 रन की पारी ने उनकी टीम की लय छीन ली।

यह मुकाबला बड़े स्कोर वाला रहा जिसमें न्यूजीलैंड ने रास टेलर की 84 गेंद में 109 रन की नाबाद पारी और कार्यवाहक कप्तान लाथम के आक्रामक अर्धशतक के दम पर 348 रन का लक्ष्य हासिल किया जो लक्ष्य हासिल करने के मामले में उनका सबसे बड़ा स्कोर है।

कोहली ने मैच के बाद कहा, न्यूजीलैंड ने शानदार प्रदर्शन किया। हमने सोचा था कि 348 रन का लक्ष्य अच्छा होगा। रास अनुभवी बल्लेबाज है लेकिन टॉम की पारी ऐसी थी जिसने हमसे लय छीन ली। जीत का श्रेय टेलर और टॉम को। मैदान में भारत का क्षेत्ररक्षण खराब रहा जिसमें कुलदीप यादव ने एक कैच छोड़ा और गेंदबाजों ने भी अच्छा प्रदर्शन नहीं दिखाया।

कोहली ने कहा, देखिए, हमने मौके का फायदा नहीं उठाया, लेकिन हम ठीक थे। हमें कुछ चीजों में सुधार करते रहने की जरूरत है। हम नकारात्मक चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं लगा सकते। आज, प्रतिद्वंद्वी टीम हमसे बेहतर खेली और वे जीत के हकदार थे। भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने पहला वनडे शतक जड़ा।

भारतीय कप्तान पदार्पण करने वाले मयंक अग्रवाल और पृथ्वी साव के प्रदर्शन से भी संतुष्ट दिखे जिन्होंने 50 रन की भागीदारी की, हालांकि वे बड़े स्कोर नहीं बना सके। उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि पदार्पण करने वाले खिलाड़ियों ने हमें अच्छी शुरूआत दिलाई और उम्मीद है कि वे ऐसा जारी रखेंगे। श्रेयस अय्यर ने दबाव में अपना पहला वनडे शतक बनाकर शानदार प्रदर्शन किया। लोकेश राहुल ने फिर अच्छा किया। हमारे लिए ये सकारात्मक चीजें रहीं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...