back to top

अमरनाथ यात्रा के दौरान हुआ बड़ा सड़क हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 यात्री घायल

उधमपुर। जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के बट्टल बल्लियां इलाके में शुक्रवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। अमरनाथ यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की एक कार को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी, जिसमें कार सवार पांच यात्री घायल हो गए। यह हादसा उस समय हुआ जब कार यात्रा मार्ग से होकर गुजर रही थी।

जानकारी के अनुसार, सीआरपीएफ की 137वीं बटालियन के अधिकारी करतार सिंह ने जानकारी दी कि हादसे के समय कार में कुल आठ लोग सवार थे, जिनमें से पांच गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी घायलों को त्वरित कार्रवाई करते हुए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि हादसे में जो कार शामिल थी, वह पंजाब नंबर की थी जबकि ट्रक उत्तर प्रदेश से पंजीकृत है। यह टक्कर सुबह 6:13 बजे हुई। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसा चालक की लापरवाही से हुआ या सड़क पर किसी अन्य वजह से।

इसी बीच राहत की खबर यह है कि भारी बारिश और भूस्खलन के कारण गुरुवार को स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा को शुक्रवार से फिर से शुरू कर दिया गया है। अधिकारियों के अनुसार, बालटाल और नुनवान बेस कैंप से एक बार फिर श्रद्धालुओं का जत्था पवित्र गुफा की ओर रवाना हो चुका है। रास्ते की सुरक्षा और मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

गौरतलब है कि तीन जुलाई 2025 से शुरू हुई इस बार की अमरनाथ यात्रा में अब तक 2.50 लाख से अधिक श्रद्धालु पवित्र गुफा मंदिर में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं। प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की कड़ी निगरानी के बीच यात्रा लगातार जारी है, हालांकि खराब मौसम कई बार बड़ी चुनौती बनकर सामने आया है।

अमरनाथ यात्रा के दौरान सड़क मार्ग पर बढ़ते हादसों और मौसम की मार को देखते हुए श्रद्धालुओं से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार इस बात का प्रयास कर रहा है कि श्रद्धालु सुरक्षित रहें और किसी भी आपात स्थिति में सीआरपीएफ, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन तुरंत सहायता पहुंचा सके।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...