back to top

आईएसआईएस के कथित आतंकवादी के घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद : पुलिस

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी से आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को गिरफ्तार करने के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने उसके घर से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री और आईएसआईएस का एक झंडा बरामद किया है। उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बधिया भैसाही गांव निवासी मोहम्मद मुस्तकीम खान उर्फ अबू यूसुफ के पास से शुक्रवार को दो प्रेशर कुकर आईईडी बरामद हुए हैं। उसे दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने शुक्रवार रात धौला कुआं और करोल बाग के बीच रिज रोड इलाके से संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

दिल्ली पुलिस की विशेष प्रकोष्ठ की टीम उसे उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के बधिया भैसाही गांव ले गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके घर से एक भूरे रंग की जैकेट जिसमें तीन विस्फोटक पैकेट थे और चार विस्फोटक पैकेट वाले नीले रंग की चेक जैकेट बरामद की गई। दिल्ली पुलिस के उपायुक्त(विशेष प्रकोष्ठ) पी एस कुशवाह ने कहा, उसकी जैकेट की हर विस्फोटक पैकेट को निकाल दिया गया है। हर पैकेट में पारदर्शी टेप से विस्फोटक को बांधा गया था।

इसके अलावा उसके घर से एक कार्डबोर्ड शीट मिली जिसपर बिजली के तार और बॉल बेयरिंग चिपकाई गईं थी। उन्होंने बताया कि खान की राष्ट्रीय राजधानी के भीड़भाड़ वाले इलाके में लोन वुल्फ हमला करने की साजिश थी। डीसीपी ने कहा, ‘उसके घर से आईएसआईएस का एक झंडा, लगभग तीन किग्रा विस्फोटक के साथ एक चमड़े की बेल्ट, चार अलग-अलग पॉलीथीन में आठ से नौ किलोग्राम विस्फोटक, पारदर्शी टेप से बांधे गए बिजली के तार और विस्फोटक वाले तीन बेलनाकार धातु के बक्से और बॉल बेयरिंग चिपकाए गए दो और बक्से बरामद किए गए।’

उसके घर से बरामद अन्य सामग्रियों में एक लकड़ी का टूटा हुआ बक्सा (निशाना लगाने के अभ्यास के लिए), विभिन्न व्यास के 30 बॉल बेयरिंग, बॉल बेयरिंग के 12 छोटे डिब्बों का एक पैकेट, चार वोल्ट की दो और नौ वोल्ट की एक लिथियम बैटरी, बेलनाकार धातु के दो बक्से आदि शामिल थे। कुशवाह ने कहा, ‘बिजली के तारों से जुड़े हुए दो लोहे के ब्लेड, एक तार कटर, दो मोबाइल चार्जर, बिजली के तार से जुड़ी एक टेबल अलार्म घड़ी और एक काले रंग का टेप भी बरामद किया गया।’

गिरफ्तारी के बाद राष्ट्रीय राजधानी और उत्तर प्रदेश में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। कुशवाह ने बताया कि खान ने 15 अगस्त को राष्ट्रीय राजधानी में आतंकवादी हमले की साजिश रची थी, लेकिन भारी सुरक्षा इंतजामों के चलते वह ऐसा नहीं कर पाया। उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि खान (36) पर पिछले वर्ष से नजर रखी जा रही थी। ब्योरा देते हुए उन्होंने कहा कि खान पहले यूसुफ अल हिंदी के संपर्क में था जो 2017 में सीरिया में मारा गया।

उसके बाद वह पाकिस्तानी नागरिक अबू हुजैफा के संपर्क था जो जुलाई 2019 में अफगानिस्तान में ड्रोन हमले में मारा गया। बाद में उसके एक और आका ने उसे हमला करने के लिए निर्देश दिया। दिल्ली की एक अदालत ने आईएसआईएस के एक संदिग्ध आतंकवादी को शनिवार को आठ दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया था।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

महतारी शब्द में निहित है वात्सल्य का अद्भुत भाव : रामभद्राचार्य

श्रीराम कथा का चतुर्थ दिवस : तजहु तात यह रूपा कहने पर शिशु बने श्रीरामलखनऊ। पद्मविभूषण तुलसीपीठाधीश्वर जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने नौ दिवसीय संगीतमय...

पुरुषोत्तम मास की भानु सप्तमी 7 को , बनेंगे वैधृति, विष्कम्भ और द्विपुष्कर योग

लखनऊ। ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि को रविवार का विशेष संयोग बनने जा रहा है, इसलिए इसे भानु सप्तमी कहा जा...

आकर्षण का केंद्र बनेगा लखनऊ का हुस्नआरा आम

लखनऊ। आम की यह खास वैरायटी राजधानी लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र में पैदा होती है। इसी क्रम में एक बार फिर लखनऊ में दुनिया...

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना खाटू श्याम मंदिर का वार्षिक उत्सव

फूलों एवं रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया मंदिरलखनऊ। गोमती नगर विस्तार स्थित खाटू श्याम मंदिर में वार्षिक उत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया...

आरएसएस का भव्य पथ संचलन, नागरिकों ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

शिक्षार्थियों द्वारा एक भव्य पथ संचलन का आयोजनलखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्वी उत्तर प्रदेश क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग-प्रथम प्रशिक्षण के अन्तर्गत आज...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...