back to top

दिहाड़ी मजदूरों से एक माह का किराया ना लें मकान मालिक : सीएम योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्बन्धित मकान मालिकों से दिहाड़ी मजदूरों तथा दैनिक वेतन भोगी कर्मियों से एक माह का किराया ना लेने की अपील करते हुए उन्हें बिजली और पानी के कनेक्शन एक महीने तक नहीं काटने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने रविवार को कोविड-19 के सम्बन्ध में गठित समितियों के अध्यक्षों के साथ लॉकडाउन व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मकान मालिकों से अपील की कि लॉक डाउन के कारण काम बंद होने से परेशान दिहाड़ी मजदूरों और दैनिक वेतनभोगी कर्मियों से एक महीने का किराया न लें।

योगी ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि बिजली और पानी का कनेक्श एक माह तक न काटा जाए। उन्होंने पुलिस महानिदेशक को निर्देश दिए कि पुलिस लाइन अपनी मेस में तैयार भोजन के पैकेट बनवाकर धर्मार्थ, स्वयंसेवी आदि संगठनों के सहयोग से गरीब, जरूरतमन्द, श्रमिकों, निराश्रितों आदि को भोजन उपलब्ध कराएं ताकि कहीं भी कोई नागरिक भूखा न रहे। इस बीच अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रमिक भरण-पोषण योजना के माध्यम से 28 मार्च को एक लाख श्रमिकों के खातों में 1000 रुपए की धनराशि अन्तरित की गई है।

योगी ने निर्देश दिए कि आगामी एक अप्रैल को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखाबन्दी और दो अप्रैल को राम नवमी के मद्देनजर उस दिन दो घंटे के लिए बैंक खोले जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा घोषित प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना को शीघ्र कार्यान्वित किया जाए।

उन्होंने कहा कि गेहूं की खरीद अप्रैल के द्वितीय सप्ताह से कराई जाएगी। प्रदेशवासियों को खाद्यान्न, सब्जी, दूध आदि की सुचारु आपूर्ति के लिए सप्लाई चेन को सुदृढ़ किया जाए। योगी ने निर्देश दिए हैं कि लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न राज्यों से आ रहे लोगों की सूची तैयार करके शासन व प्रशासन को उपलब्ध कराई जाए।

उन्होंने कहा कि कोरोना को मात देने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार मिलकर कार्य कर रही हैं। इसके लिए आवश्यक है कि राज्य सरकार द्वारा गठित 11 समितियां युद्घस्तर पर कार्य करें।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...