back to top

केंद्र की गाइडलाइन्स के अनुसार हो कोविड वैक्सीनेशन : योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में सभी के सहयोग से कोविड के संक्रमण को नियंत्रित करने में जिस तरह सफलता मिली है, उसी प्रकार कोरोना वैक्सीनेशन अभियान को पूरी प्रतिबद्धता से चलाया जाये। उन्होंने कोरोना वैक्सीनेशन का काम हर हाल में केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स के अनुरूप संचालित किये जाने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने यहां डाॅ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) अस्पताल का भ्रमण कर कोरोना वैक्सीन के संबंध में वहां संचालित किये जा रहे ड्राई रन का निरीक्षण किया। सिविल अस्पताल में ड्राई रन के तहत संचालित की जा रही गतिविधियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उन्होंने पूरे प्रदेश में ड्राई रन को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के निर्देश दिये हैं।

निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री ने आने वाली 16 जनवरी से प्रदेश में शुरू किये जा रहे कोविड वैक्सीनेशन अभियान के संबंध में जिलों की व्यवस्थाओं की लोक भवन में वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की और अधिकारियों को ज़रूरी दिशा-निर्देश दिये।
वैक्सीनेशन कार्य को अन्तर्विभागीय समन्वय के माध्यम से किए जाने के निर्देश देते हुए योगी ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग वैक्सीनेशन अभियान में नोडल विभाग के रूप में काम करेगा।

वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के दौरान उन्होंने मेरठ, सिद्धार्थनगर, वाराणसी, गोरखपुर और लखनऊ के जिलाधिकारियों और मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से संवाद स्थापित कर उनके जिले में वैक्सीन की कोल्ड चेन, स्टोरेज, ट्रांसपोर्टेशन और कार्मिकों के प्रशिक्षण, वैक्सीनेशन बूथ की स्थापना आदि कार्यों के बारे में जानकारी ली। अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आज संचालित किया जा रहा ड्राई रन, कोविड वैक्सीनेशन अभियान में बहुत ज़्यादा उपयोगी सिद्ध होगा। बैठक में बताया गया कि प्रदेश के 1,500 स्थानों पर कोरोना वैक्सीनेशन का ड्राई रन किया जा रहा है।

योगी कहा कि कोविड के मद्देनज़र हर स्तर पर सावधानी बरती जाये। लोगों को कोरोना से बचाव के बारे में लगातार जागरूक किया जाये। कोविड अस्पतालों की व्यवस्थाओं को मज़बूत बनाये रखा जाये। उन्होंने जिले स्तर पर स्थापित इंटीग्रेटेड कमांड एंड कन्ट्रोल सेंटर को पूरी सक्रियता से कार्यशील रखने के निर्देश दिये।

योगी ने कोरोना संक्रमण की चेन को तोड़ने में कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस सिस्टम की उपयोगी भूमिका पर ज़ोर देते हुए इन कार्यों को पूरी प्रतिबद्धता से संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि कोविड की मेडिकल टेस्टिंग का कार्य पूरी क्षमता से किया जाये। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाये कि सभी सरकारी और निजी अस्पतालों में फायर सेफ्टी के प्रबंधों का सत्यापन कार्य प्राथमिकता पर सम्पन्न हो। उन्होंने ‘102’ और ‘108’ एम्बुलेंस सेवाओं को और बेहतर करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि इसके लिए एम्बुलेंस सेवाओं को मंडल स्तर पर विकेन्द्रित करते हुए इनका सुचारु संचालन सुनिश्चित किया जाये।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...