back to top

कोरोना काल में तेज़ी से बनाये गये कोविड अस्पताल : योगी

  • सरकार ने पाजिटिविटी दर और मृत्यु दर कम करने में पायी सफलता

  • मुख्यमंत्री ने किया 6 जिलों में एल-2 अस्पतालों का लोकार्पण

 लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि कोरोना काल में हर जिले में एल-01 अस्पतालों की श्रृंखला, एल-2 डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल की स्थापना और उच्च चिकित्सा संस्थान व मेडिकल काॅलेजों में एल-3 कोविड हॉस्पिटलों के निर्माण को तेजी से बढ़ाने का काम किया गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कोविड-19 की पाॅजिटिविटी दर और मृत्यु दर को नियंत्रित करने में सफलता प्राप्त की। साथ ही, रिकवरी रेट को बेहतर करके आम जनमानस में विश्वास पैदा किया है। मुख्यमंत्री ने यहां अपने सरकारी आवास पर वर्चुअल माध्यम से मीरजापुर, भदोही, शामली, बरेली, अमेठी और संत कबीर नगर के 06 एल-2 कोविड अस्पतालों का लोकार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि यह सब प्रदेश में टीम वर्क से संभव हुआ।

इस टीम वर्क का ही परिणाम है कि आज हम 06 एल-2 कोविड चिकित्सालय प्रदेशवासियों की सेवा में समर्पित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में 36 ऐसे जिले थे, जहां वेंटिलेटर या एचएफएनसी की कोई सुविधा नहीं थी। आज सभी 75 जिलों में वेंटिलेटर और एचएफएनसी की सुविधा उपलब्ध है।

योगी ने कहा कि हमारे सामने चुनौतियां थीं। प्रदेश की 24 करोड़ आबादी को कोविड-19 के संक्रमण से बचाने के साथ ही टेस्टिंग क्षमता को विकसित करने की। जिस प्रदेश में टेस्टिंग की कोई क्षमता न रही हो, उस राज्य द्वारा आज डेढ़ लाख टेस्ट प्रतिदिन किये जाने की क्षमता का विकास यह दर्शाता है कि कोविड-19 हेल्थ इन्फ्रास्ट्रक्चर पर राज्य सरकार पूरी गंभीरता से काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने वर्चुअल माध्यम से जुड़े जिलों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों से अपील की कि हमें हर हाल में संक्रमण को रोकना व सतर्क रहकर चेन को तोड़ना होगा, जिससे हर नागरिक को सुरक्षित रख सकें। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के उपचार का सबसे अच्छा तरीका बचाव है। सतर्कता ही इससे बचाव का सबसे बड़ा माध्यम है।

सतर्कता के लिए प्रधानमंत्री द्वारा दिये गये मूलमंत्र ‘दो गज की दूरी मास्क है जरूरी’ का पालन करना बहुत ज़्यादा ज़रूरी है। एल-2 और एल-3 कोविड अस्पतालों में वर्चुअल आईसीयू की भी व्यवस्था की गयी है। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में आमजन को गुणवत्तापरक चिकित्सीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जा रही हैं।

ज्ञातव्य है कि मीरजापुर के ट्राॅमा सेण्टर को पूरी तरह से सुसज्जित एल-2 कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 50 बेडों की सुविधा है, जिसमें 23 आईसीयू बेड, 18 वेंटिलेटर, 05 एचएफएनसी और ऑक्सीजन की सुविधा उपलब्ध है। इस चिकित्सालय में 01 निश्चेतक, 01 फिजीशियन, 03 एमबीबीएस चिकित्सक और 15 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है।

इसी तरह भदोही औरई ट्राॅमा सेंटर को पूरी तरह सुसज्जित कोविड अस्पताल के तौर पर विकसित किया गया है। इसमें 100 बेड उपलब्ध है, जिसमें 15 आईसीयू बेड, 12 वेंटिलेटर, 03 एचएफएनसी उपलब्ध है। इस चिकित्सालय में 02 निश्चेतक, 02 फिजीशियन, 03 एमबीबीएस डॉक्टर और 11 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है।

शामली में जिला संयुक्त चिकित्सालय को कोविड चिकित्सालय के रूप में विकसित किया गया है। इसमें 100 बेड उपलब्ध है, जिसमें 20 आईसीयू बेड, 14 वेंटिलेटर और 01 वाईपेप उपलब्ध है। इस चिकित्सालय में 02 निश्चेतक, 01 फिजीशियन, 01 बाल रोग विशेषज्ञ एमबीबीएस डॉक्टर और 11 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है।

बरेली में 300 बेड के अस्पताल को कोविड हॉस्पिटल के रूप में विकसित किया गया है। इसमें एल-2 के लिए 136 बेड उपलब्ध है, जिसमें 19 आईसीयू बेड, 14 वेंटिलेटर और 05 एचएफएनसी उपलब्ध है। इस चिकित्सालय में 02 निश्चेतक, 02 फिजीशियन, 11 एमबीबीएस चिकित्सक और 35 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है।

अमेठी में मलिक मोहम्मद जायसी संयुक्त जिला अस्पताल को एल-2 कोविड हॉस्पिटल के तौर पर विकसित किया गया है। इसमें एल-2 के लिए 102 बेड उपलब्ध है, जिसमें 12 आईसीयू बेड, 10 वेंटिलेटर और 02 एचएफएनसी उपलब्ध है। इस हॉस्पिटल में 05 निश्चेतक, 03 फिजीशियन, 03 एमबीबीएस डॉक्टर और 18 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध है।

संत कबीर नगर में एमसीएच विंग को एल-2 कोविड अस्पताल के रूप में विकसित किया गया है। इसमें एल-2 के लिए 50 बेड उपलब्ध हैं, जिसमें 14 आईसीयू बेड, 11 वेंटिलेटर और 03 एचएफएनसी उपलब्ध हैं। इस अस्पताल में 03 निश्चेतक, 02 फिजीशियन, 02 बाल रोग विशेषज्ञ तथा 01 एमबीबीएस डॉक्टर और 23 अन्य पैरामेडिकल स्टाफ उपलब्ध हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...