back to top

राजधानी का हज हाउस बनेगा कोविड केयर सेंटर, एक हजार बेड की होगी व्यवस्था

लखनऊ। लखनऊ के जिलाधिकारी ने निर्देश दिया है कि राजधानी स्थित हज हाउस को कोविड केयर सेंटर में तब्दील किया जाए और वहां करीब एक हजार बिस्तरों की व्यवस्था की जाए। राजधानी के सरोजिनी नगर स्थित हज हाउस वह भवन है जहां हज यात्रा पर जाने से पहले यात्री के रहने, भोजन आदि की व्यवस्था की जाती है। चूंकि इस साल कोरोना वायरस संक्रमण के कारण हज यात्रा स्थगित कर दी गई है, इसलिए इसे कोविड केयर सेंटर में बदला जा रहा है।

जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश ने बुधवार को हज हाउस का निरीक्षण करने के बाद अधिकारियों को कोविड-19 हेतु मेडिकल एण्ड हेल्थ केयर सेंटर के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी ने जिले में बिना लक्षण वाले कोविड-19 मरीजों की बढ़ती संख्या के मद्देनजर यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि नगर निगम के जोनल अधिकारी को निर्देश दिया गया है कि अगले दो दिन में पूरे परिसर को स्वच्छ और संक्रमण मुक्त कर दिया जाए।

उन्होंने कहा कि रोगियों को पृथक रखने के लिए निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार तय की गई दूरी पर बिस्तर लगवाए जाएं, उनके बीच पार्टिशन लगवाया जाए। रोगियों के पौष्टिक आहार हेतु भोजन की उचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए ताकि सभी को पौष्टिक आहार मिले। उन्होंने कोविड केयर सेंटर के संचालन के दौरान परिसर को नियमित रूप संक्रमण मुक्त किया जाए उसे स्वच्छ रखा जाए।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...