back to top

कोविड-19 का टीकाकरण सस्ता, सभी को उपलब्ध होना चाहिए : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोविड-19 का टीका तैयार होने पर बड़ी आबादी के टीकाकरण के लिए भारत की तैयारियों की मंगलवार को समीक्षा की और जोर दिया कि टीकाकरण सस्ता और हर किसी के लिए उपलब्ध होना चाहिए। कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण के लिए योजना और तैयारियों की समीक्षा के लिए मोदी ने उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में कहा कि बैठक में टीका विकास के प्रयासों की मौजूदा स्थिति की भी समीक्षा की गई और प्रधानमंत्री ने कोविड-19 के खिलाफ टीकाकरण प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए भारत की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की विशाल और विविध आबादी के टीकाकरण से कई तरह के पहलू जुड़े होंगे। इसमें चिकित्सा आपूर्ति कड़ी के प्रबंधन, जोखिम वाली आबादी को प्राथमिकता, प्रक्रिया में शामिल विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल तथा निजी क्षेत्र और नागरिक संस्थाओं की भूमिका शामिल है।

पीएमओ ने कहा कि प्रधानमंत्री ने चार मार्गदर्शक सिद्घांत दिए जो इस राष्ट्रीय प्रयास की नींव तैयार करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द टीकाकरण के लिए जोखिम वाले समूहों की पहचान करनी होगी और उन्हें प्राथमिकता में रखना होगा। मसलन डॉक्टरों, नर्स, स्वास्थ्यकर्मियों, चिकित्सा दल के अतिरिक्त कोविड-19 से निपटने के लिए अग्रिम मोर्च पर काम कर रहे कर्मियों और आम आबादी के बीच जोखिम वाले लोग इसमें हो सकते हैं। इसके तहत मूल निवासी संबंधी पाबंदियों पर विचार किए बिना किसी को भी कहीं भी टीका की सुविधा देनी होगी।

पीएमओ के मुताबिक तीसरे सिद्घांत के तहत प्रधानमंत्री ने कहा कि टीकाकरण सस्ता और सभी को उपलब्ध होना चाहिए और कोई भी व्यक्ति इससे वंचित नहीं रहना चाहिए। चौथे सिद्घांत के तहत टीका तैयार करने से टीकाकरण तक की प्रक्रिया की निगरानी होनी चाहिए और इसमें प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करना चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी ने अधिकारियों को उपलब्ध तकनीक का व्यापक तौर पर मूल्यांकन करने को कहा जो कि प्रभावी तौर पर और समय पर टीकाकरण के प्रयासों का साथ दे सके। प्रधानमंत्री ने निर्देश दिया कि इतने बड़े स्तर पर टीकाकरण के लिए विस्तृत योजना शीघ्र तैयार की जानी चाहिए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...