back to top

कोविड-19 : बीएसएफ मुख्यालय की दो मंजिल सील की गईं

नई दिल्ली। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के दिल्ली स्थित मुख्यालय की दो मंजिलों को एक कर्मचारी के कोविड-19 संक्रमित मिलने के बाद सील कर दिया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। बीएसएफ का आठ मंजिला मुख्यालय लोधी रोड पर सीजीओ कॉम्प्लेक्स में स्थित है। यहीं सीआरपीएफ का मुख्यालय भी है जिसे दो कर्मचारियों के संक्रमित पाए जाने के बाद रविवार को सील कर दिया गया था।

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने कहा, बल के मुख्यालय में काम कर रहा बीएसएफ का एक हेड कांस्टेबल तीन मई की रात कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया। वह एक मई को कार्यालय आया था। उन्होंने कहा, वह दूसरी मंजिल के एक कार्यालय में काम कर रहा था। कार्यालय की पहली और दूसरी मंजिल को एहतियातन बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संक्रमित कर्मचारी के संपर्क में आए सभी लोगों की पहचान कर ली गई है और उन्हें पृथक-वास में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि संपर्क में आए सभी लोगों की कोविड-19 जांच कराई जाएगी।

बीएसएफ के मुख्यालय में उसकी अभियान और प्रशासनिक शाखाओं के अलावा महानिदेशक (डीजी) और अन्य वरिष्ठ कमांडरों का दफ्तर है। प्रवक्ता ने कहा कि मामला सामने आने से पहले विशेष एहतियात के तौर पर मुख्यालय को शुक्रवार शाम चार बजे बंद कर दिया गया था। अधिकारियों ने कहा कि हेड कांस्टेबल में बीमारी के कुछ लक्षण दिखने के बाद ऐसा किया गया था और उसे तत्काल चिकित्सा जांच के लिए भेजा गया था।

प्रवक्ता ने कहा कि सभी मौजूद कर्मचारियों से दफ्तर खाली करा लिया गया और दफ्तर परिसर की अच्छी तरह से साफ-सफाई कराई गई। उन्होंने कहा कि शनिवार और रविवार को मुख्यालय बंद था और सुरक्षा कर्मियों और नियंत्रण कक्ष के कुछ सीमित सदस्यों को छोड़कर कोई कर्मचारी नहीं था। उन्होंने कहा, कोविड-19 संक्रमण के नए मामले के मद्देनजर सीजीओ कॉम्प्लेक्स के समूचे ब्लॉक 10 (जहां बीएसएफ मुख्यालय स्थित है) को संक्रमण मुक्त करने का काम आज फिर किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मानकों के मुताबिक हेड कांस्टेबल के संपर्क में रहे लोगों के संपर्क में आए लोगों की पहचान भी की जा रही है और सभी मानकों का पालन किया जा रहा है। सीमा की निगरानी करने वाले इस अर्धसैनिक बल के कुल 54 जवान अब तक संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...

दिल्ली मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने के दूसरे दिन भी लोग परेशान, यात्रा का समय और खर्च बढ़ा

नयी दिल्ली। दिल्ली मेट्रो के कुछ स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं बृहस्पतिवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रभावित रहीं। सत्रह मेट्रो स्टेशनों के बंद रहने...

भारत 2030 राष्ट्रमंडल खेलों में स्थायी संस्थागत विरासत छोड़ेगा : मांडविया

ग्लास्गो। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने बृहस्पतिवार को कहा कि 2030 में अहमदाबाद में आयोजित होने वाले 100वें राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करते समय...

महिला उद्यमिता भारत की आर्थिक प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति : पूजा गर्ग

महिला उद्यमिता और भारतीय कारीगरी का भव्य संगम बना 'अनंतम-2026'लखनऊ। फिक्की फ्लो लखनऊ चैप्टर ने अपनी चेयरपर्सन सिमरन साहनी के नेतृत्व में गुरुवार को...

सिद्धचक्र विधान करने से लौकिक और आध्यात्मिक बाधाओं का नाश होता है : आचार्य सुबल सागर

लखनऊ। इंदिरा नगर जैन मंदिर में चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान के तृतीय दिवस गुरुवार को चौसठ ऋद्धियों की पूजा की गई। परम पूज्य...

ज्यादा जिद्दीपन एवं ज्यादा भोलापन दोनों ही नरक का द्वार हैं : विहसंत सागर जी महाराज

प्रभु के 1000 नामों का स्मरण करने से बुद्धि, स्वास्थ्य और मन की एकाग्रता बढ़ती हैलखनऊ। आशियाना में चल रहे पावन वषार्योग के अंतर्गत...

अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर पुस्तकालय एवं वाचनालय’ का शुभारंभ

लखनऊ। अमर शहीद सिरोमणि चंद्रशेखर आजाद जी के 121वें जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को आदर्श रामलीला समिति, त्रिवेणी नगर के मारुति पार्क स्थित...

चन्द्रशेखर आजाद की जयंती पर राज्य संग्रहालय में पुष्पांजलि एवं श्रद्धांजलि अर्पित

​लखनऊ। ​अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की जयंती के पावन अवसर पर आज राज्य संग्रहालय, लखनऊ में संरक्षित उनके पावन अस्थि-कलश एवं चित्र पर श्रद्धापूर्वक...

लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट, सेंसेक्स 364 अंक गिरा, निफ्टी 0.53 प्रतिशत टूटा

मुंबई । मध्य पूर्व में जारी संघर्ष के कारण कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल के बीच हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार...