back to top

विधानमंडल सत्र से पहले सभी विधायकों और कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण हो : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानमंडल के आगामी सत्र से पहले दोनों सदनों के सभी सदस्यों तथा कर्मचारियों का कोविड-19 परीक्षण कराने के निर्देश दिए हैं।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि मुख्यमंत्री ने बुधवार को अपने सरकारी आवास पर एक उच्च स्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि राज्य में कोविड-19 संक्रमण की दर में उल्लेखनीय गिरावट होने के बावजूद अब भी हर स्तर पर पूरी होशियारी बरतने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ‘विधान मण्डल के आगामी सत्र से पूर्व सभी सदस्यों एवं कार्मिकों का कोविड-19 परीक्षण कराया जाए।’

गौरतलब है कि राज्य विधानमंडल का सत्र आगामी 18 फरवरी को शुरू हो रहा है। योगी ने कहा कि राज्य में कोविड-19 जांच कार्य पूरी क्षमता से संचालित किया जाए तथा सुनिश्चित किया जाए कि कोविड प्रोटोकॉल के अनुपालन में कहीं ढिलाई न होने पाए। उनके अनुसार संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क वाले लोगों की पहचान का कार्य सतत जारी रखा जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत आगामी चार और पांच फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों के टीकाकरण का काम पूरा किया जाए। योगी के अनुसार उसके बाद कोरोना अग्रिममोर्चा कार्मिकों का टीकाकरण किया जाना है इसके लिए सभी जरूरी तैयारियां समय से सुनिश्चित कर ली जाएं।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...