back to top

कोविड-19 : मरीजों के स्वस्थ होने की दर बढ़कर 76.28 प्रतिशत हुई

नई दिल्ली। केंद्र के जांच, खोज एवं उपचार के रुख का प्रभाव कोविड-19 से स्वस्थ होने तथा मृत्यु दर घटने की दिशा में हासिल की गई प्रगति को दिखाता है। सरकार ने गुरुवार को यह कहा और उल्लेख किया कि इस बीमारी से अब तक स्वस्थ हुए लोगों की संख्या संक्रमण का इलाज करा रहे लोगों से 18 लाख ज्यादा है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि पिछले पांच महीनों में, कोविड-19 के तीन चौथाई मरीज स्वस्थ हुए और अब एक चौथाई से कम लोग इसकी चपेट में हैं। मंत्रालय ने कहा, संक्रमित लोगों के प्रभावी उपचार के परिणामस्वरूप कोविड मामलों में मृत्यु दर में कमी आई है जो फिलहाल 1.82 प्रतिशत पर है।

इसने कहा कि स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या कोरोना वायरस संक्रमण का अब भी इलाज करा रहे लोगों की तुलना में 3.5 गुना ज्यादा है। ज्यादा मरीजों के ठीक होने और अस्पतालों एवं घर में पृथक-वास से छुट्टी मिलने से, भारत में कोविड-19 से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 26 लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में कुल 60,177 मरीजों के ठीक होने के बाद, स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 25,83,948 हो गई है और स्वस्थ होने की दर 76.28 प्रतिशत पर पहुंच गई है।

मंत्रालय ने कहा, अधिक से अधिक लोगों के स्वस्थ होने की वजह से ठीक होने और उपचाराधीन मामलों के बीच लगातार अंतर बढ़ रहा है। 18 लाख का आंकड़ा पार करते हुए, आज यह अंतर 18,41,925 है। केंद्र सरकार ने भारत में कोविड प्रबंधन के लिए क्रमिक एवं विकासशील रणनीतिक प्रक्रिया को अपनाया है। निगरानी पर शुरुआत में ही ध्यान देने और घर-घर जाकर सर्वेक्षण कर संपर्कों का पता लगाने की प्रक्रिया को लगातार मजबूती दी गई और जांच को भी बढ़ाया गया।

मंत्रालय ने कहा कि इससे संक्रमित लोगों का तत्काल पता लगाकर उन्हें घर में पृथक-वास में रखने या अस्पताल में भर्ती कराने में देरी नहीं हुई। शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के रिकॉर्ड 77,266 मामले सामने आने के बाद देश में कोविड-19 के मरीजों की संख्या 33,87,500 पर पहुंच गई जबकि पिछले 24 घटों में 1,057 लोगों की संक्रमण से मौत होने के बाद मृतक संख्या 61,529 हो गई।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...