back to top

हाई रिस्क ग्रुप के किये जाएं ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 टेस्ट : योगी

  • हाई रिस्क ग्रुप का किया जाये आरटीपीसीआर टेस्ट

  • सभी जिलों में कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता से चलें संचालित

  • डोर-टू-डोर सर्वे में हो लोगों के ऑक्सीजन स्तर की जांच

  • नाॅन-कोविड यूनिट्स में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के हिसाब से चलें ओपीडी

  • सभी सीएचसी और पीएचसी पर भी ओपीडी सुविधा शुरू हों

  • मुख्यमंत्री आरोग्य मेला को शुरू करने के पर किया जाये विचार

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को हाई रिस्क ग्रुप को लक्षित करते हुए ज्यादा से ज्यादा कोविड-19 के टेस्ट कराने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि हाई रिस्क ग्रुप का आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाये। इससे कोरोना के प्रसार को नियंत्रित करने में मदद मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने बुधवार को टीम-11 के साथ अनलाॅक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि सभी जिलों में इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर पूरी सक्रियता के साथ चलाये जायें। जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रतिदिन बैठक कर स्थिति की समीक्षा और आगे की रणनीति तय करें। यह बैठक सुबह कोविड अस्पताल में और शाम को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में की जाये।

योगी ने कहा कि डोर-टू-डोर सर्वे कार्य तेजी से चलाया जाये। सर्वे के दौरान पल्स ऑक्सीमीटर के माध्यम से लोगों के ऑक्सीजन स्तर की जांच की जाये। निर्धारित स्तर से कम ऑक्सीजन वाले व्यक्तियों को अस्पताल भेजकर वहां उनकी विस्तृत जांच और ज़रुरत के हिसाब से इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

मुख्यमंत्री ने नाॅन-कोविड चिकित्सालयों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के हिसाब से ओपीडी सेवा चलाने कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार सभी सावधानियां बरतते हुए सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी ओपीडी सुविधा शुरू की जाये। मुख्यमंत्री आरोग्य मेला को शुरू करने के बारे में विचार किया जाये। इससे स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता में वृद्धि भी होगी। उन्होंने कोविड-19 के प्रति जनता को जागरूक करने के अभियान को जारी रखने के निर्देश दिये।

योगी ने निर्देश दिये कि निवेश प्रस्तावों की नियमित माॅनिटरिंग करते हुए निवेशकों और उद्यमियों की समस्याओं को समयबद्ध ढंग से दूर किया जाये। विभिन्न नीतियों के तहत अनुमन्य सुविधाएं समय से दी जायें। इसके लिए जिला, मंडल और राज्य मुख्यालय स्तर पर लगातार मॉनिटरिंग की जाये। उन्होंने बताया कि वे उत्तर प्रदेश इन्वेस्टर्स समिट-2018 के मौके पर किये गये एमओयू के क्रियान्वयन की समीक्षा के साथ-साथ संबंधित निवेशकों के साथ बैठक करेंगे।

मुख्यमंत्री ने पशुपालन विभाग को गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्था को मज़बूत करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गो-आश्रय स्थल को आय का स्रोत बनाये जाने की कार्य योजना तैयार की जाये। इसके तहत बायो गैस प्लांट की स्थापना को प्राथमिकता दी जाये। इससे जहां एक ओर ईंधन के लिए गैस प्राप्त होगी, वहीं दूसरी ओर किसानों को अच्छी जैविक खाद भी मिल सकेगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...