back to top

कोविड 19 : सिंधू ने आंध्र और तेलंगाना को पांच-पांच लाख रूपये दिए

नई दिल्ली। विश्व चैम्पियन बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधू ने कोविड 19 महामारी से निपटने के लिए तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोषों में पांच पांच लाख रूपये दिए हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस से 21000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। भारत में 600 से अधिक लोग संक्रमित हैं और 13 जानें जा चुकी हैं जिससे देश भर में 14 अप्रैल पर लॉकडाउन है।

सिंधू ने ट्वीट किया, मैं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच पांच लाख रूपये दे रही हूं। रियो ओलंपिक में रजत पदक जीत चुकी सिंधू का अपनी रैंकिंग के आधार पर तोक्यो ओलंपिक खेलना तय है। तोक्यो ओलंपिक अगले साल के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

कोविड-19 से लड़ने के लिए एक दिन का वेतन देंगे पीसीआई कर्मचारी

भारतीय परालंपिक समिति (पीसीआई) ने गुरुवार को फैसला किया कि कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की जंग में योगदान देने के लिए उनके कर्मचारी अपना एक दिन का वेतन दान करेंगे। पीसीआई ने बयान में कहा, संकट के इस समय में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोंदी की अपील के साथ पूरी एकजुटता के साथ खड़े हैं।

पीसीआई कार्यालय के सभी सदस्यों और कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री राहत कोष में एक दिन का वेतन देने का फैसला किया है। इसमें कहा गया है कि पीसीआई के मुख्य संरक्षक अविनाश राय खन्ना ने भी अपनी एक महीने की पेंशन दान की है। तोक्यो परालंपिक खेलों का आयोजन तोक्यो ओलंपिक के बाद 25 अगस्त से छह सितंबर के बीच होना था लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें भी अगले साल तक स्थगित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...