back to top

कोविड-19 : बच्चों के लिए टीके का परीक्षण कर रहा है ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय

लंदन। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय पहली बार अपने कोविड-19 टीके का परीक्षण बच्चों पर कर रहा है। विश्वविद्यालय का कहना है कि टीके के इससे पहले हुए परीक्षण से स्पष्ट है कि यह सुरक्षित है और वयस्कों में मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करता है। टीके का परीक्षण शुक्रवार से किया जाएगा।

इसके लिए छह से 17 साल आयु वर्ग के 300 ऐसे लोगों की आवश्यकता होगी जो स्वेच्छा से टीका लगवाना चाहते हैं। इनमें से 240 लोगों को कोविड-19 का और बाकी 60 लोगों को मेनिनजाइटिस का टीका लगाया जाएगा। गौरतलब है कि ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के इस टीके का निर्माण दवा कंपनी एस्ट्राजेनेका कर रही है और उसका महाराष्ट्र के पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से टीका बनाने को लेकर समझौता हुआ है।

ऑक्सफोर्ड टीका परीक्षण के मुख्य अनुसंधानकर्ता एंड्रयू पोलार्ड ने कहा कि ज्यादातर बच्चे कोविड-19 के कारण गंभीर रूप से बीमार नहीं होते हैं लेकिन उनमें रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करना जरूरी क्योंकि टीकाकरण से कुछ बच्चों को तो लाभ होगा ही। उन्होंने कहा, इन नए परीक्षणों से बच्चों में कोविड-19 को नियंत्रित करने को लेकर हमारी समझ बढ़ेगी।

एक खबर के अनुसार, दुनिया के 50 से ज्यादा देशों के औषधि नियामकों ने एस्ट्राजेनेका द्वारा उत्पादित और आपूर्ति किए जा रहे ऑक्सफोर्ड टीके को 18 साल से ज्यादा आयु के लोगों को लगाने की मंजूरी दे दी है। अन्य दवा कंपनियां भी बच्चों पर अपने टीके का परीक्षण कर रही है। फाइजर का टीका पहले से ही 16 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को लगाया जा रहा है। उसने अक्टूबर, 2020 में ही 12 साल तक के बच्चों पर परीक्षण शुरू कर दिया था। वहीं मॉडर्ना ने दिसंबर, 2020 में बच्चों पर टीके का परीक्षण शुरू कर दिया।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...