back to top

कोविड-19 : रोजाना नए मामलों की तुलना में ठीक होने वालों की संख्या अधिक

नई दिल्ली। देश में कोविड-19 संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या पिछले 33 दिनों से नए मामलों की तुलना में अधिक है। यह जानकारी बुधवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी। इसने कहा कि 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस से 20,549 लोग संक्रमित पाए गए। इसी दौरान 26,572 संक्रमित लोग ठीक हुए जिससे उपचाररत मरीजों की संख्या में कमी आई।

मंत्रालय ने कहा, भारत में अभी तक 98,34,141 व्यक्ति संक्रमण से उबर चुके हैं। यह पूरी दुनिया में सर्वाधिक संख्या है। ठीक होने की दर भी करीब 96 फीसदी पहुंच गई है। मंत्रालय ने कहा, ठीक होने वालों और उपचाराधीन मरीजों के बीच का अंतर लगातार बढ़ रहा है। भारत में उपचाररत मरीजों की संख्या 2,62,272 है जो कुल मामलों का महज 2.56 फीसदी है। वैश्विक स्तर पर तुलना करने पर भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर संक्रमण के मामले पूरी दुनिया में सबसे कम (7423) है। रूस, इटली, ब्राजील, फ्रांस और अमेरिका जैसे देशों में प्रति दस लाख की आबादी पर मामले काफी ज्यादा हैं।

नए मामलों में 78 फीसदी से अधिक मामले, दस राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में केंद्रित हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में सबसे अधिक, 5572 मरीज ठीक हुए हैं। केरल में 5029 संक्रमित ठीक हुए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 1607 व्यक्ति ठीक हुए हैं। मंत्रालय ने बताया कि नए मामलों में 79.24 फीसदी मामले दस राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से हैं। केरल में एक दिन में सर्वाधिक नए 5,887 मामले, महाराष्ट्र में 3018 नए मामले जबकि पश्चिम बंगाल में 1244 नए मामले सामने आए।

पिछले 24 घंटे में 286 लोगों की मौत हुई है। अधिकतर लोगों की मौत दस राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों में हुई। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 68 लोगों की मौत हुई है। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में क्रमश: 30 और 28 लोगों की मौत हुई है। भारत में कोविड-19 से रोजाना मौत की संख्या में लगातार कमी हो रही है। भारत में प्रति दस लाख की आबादी पर मौत का आंकड़ा 107 है जो पूरी दुनिया में सबसे कम है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...