back to top

कोविड-19 : मदद के लिए जनप्रतिनिधियों ने की धनराशि देने की पहल

लखनऊ। जनप्रतिनिधियों ने पार्टी लाइन से हटकर कोरोना वायरस से उपजे संकट से निपटने में मदद के लिए धनराशि देने की पहल की है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को ट्वीट किया, “अपनी सांसद निधि से एक करोड़ की राशि आज़मगढ़ मेडिकल कॉलेज के समस्त चिकित्सकों-स्वास्थ्यकर्मियों के पर्सनल प्रोटेक्शन इक्विप्मेंट और कोरोना-जाँच की टेस्टिंग किट हेतु देते हुए मैं समस्त जनता से इस कठिन समय में सहयोग की अपील करता हूं।”

उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आज हर नागरिक को सब भेदभाव और मतभेद छोड़कर कोरोना संकट के ख़िलाफ़ सामाजिक रूप से अलग व भावात्मक रूप से एकजुट होने की ज़रूरत है। अखिलेश ने लॉक डाउन के बारे में कहा ये 21 दिन भारत के सुखद भविष्य के निर्माण में ऐतिहासिक भूमिका निभाएंगे। जन-जन से अपील है कि वो इस कार्य में जुटे प्रत्येक व्यक्ति व विभाग के साथ सहयोग करे।

उत्तर प्रदेश के खेलकूद राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी ने विधायक निधि की एक करोड़ रुपये की धनराशि अपने विधानसभा क्षेत्र बलिया जिले के फेफना क्षेत्र के लिए देने का ऐलान किया है। उन्होंने बलिया के जिलाधिकारी को पत्र लिखकर यह जानकारी दी है। तिवारी ने राज्य मंत्री के रूप में मिलने वाले एक माह के वेतन व अन्य भत्ते को आपदा कोष में जमा करने की घोषणा की है। भाजपा के राज्यसभा के सदस्य नीरज शेखर ने लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान व किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज तथा बलिया के जिला अस्पताल में कोरोना संकट से निपटने के लिए आवश्यकता के अनुसार अपनी सांसद निधि का संपूर्ण धन देने की पेशकश की है।

बसपा के बलिया जिले के रसड़ा के विधायक उमाशंकर सिंह ने विधायक निधि से 15 लाख रुपये और बिल्थरारोड क्षेत्र के भाजपा विधायक धनन्जय कन्नौजिया ने ग्यारह लाख रुपये देने की घोषणा जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दी है। भाजपा के सिकन्दरपुर क्षेत्र के विधायक संजय यादव ने कोरोना संकट से निपटने के लिए विधायक निधि से दस लाख रुपये, अपना एक माह का वेतन और भत्ता देने की घोषणा की है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...