back to top

कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत, 5208 नए मरीज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 62 और लोगों की मौत हो गई तथा 5208 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। स्वास्थ्य विभाग की सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 62 और मौतों के साथ राज्य में अब तक मरने वाले कोविड-19 संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4491 हो गई है।

रिपोर्ट के मुताबिक लखनऊ में सबसे ज्यादा आठ लोगों की मौत हुई है, जबकि कानपुर नगर में छह, गोरखपुर, वाराणसी और शाहजहांपुर में तीन-तीन, प्रयागराज, मेरठ, देवरिया, हरदोई, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर-खीरी, पीलीभीत, संभल और र्फुखाबाद में दो-दो जबकि मुरादाबाद, झांसी, बाराबंकी, अयोध्या, गाजीपुर, गोंडा, मथुरा, सीतापुर, सुल्तानपुर, चंदौली, बहराइच, सोनभद्र, बदायूं, कन्नौज, मऊ, ललितपुर, जालौन, औरैया, कानपुर देहात तथा बलरामपुर में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5208 नए मरीजों में कोविड-19 संक्रमण की पुष्टि हुई है। लखनऊ में सबसे ज्यादा 992 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि की गई है। इसके अलावा प्रयागराज में 346, कानपुर नगर में 341, गाजियाबाद में 278, मेरठ में 158 और वाराणसी में 154 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान 5932 मरीज इस संक्रमण से उबर कर पूरी तरह ठीक हुए हैं। प्रदेश में इस वक्त कोविड-19 के 67287 मरीजों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...