back to top

कोविड-19 ने भारत, जापान के संबंधों को और मजबूत करने का दिया अवसर

नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी ने भारत और जापान को आर्थिक संबंधों को और मजबूत करने का विशिष्ट अवसर दिया है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दोनों देश इस अवसर का लाभ उठाकर सॉफ्टवेयर विकास, आधुनिक प्रौद्योगिकी, बुनियादी ढांचा और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग बढ़ा सकते हैं।

यह रिपोर्ट शार्दुल अमरचंद मंगलदास तथा उद्योग मंडल फिक्की ने तैयार की है। रिपोर्ट में कहा गया है कि जापान ने हमेशा आर्थिक, व्यापार और वाणिज्य में भारत को अपने तरजीही भागीदार का दर्जा दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है, कोविड-19 महामारी ने दोनों देशों और उनकी कंपनियों को हाथ मिलाने और भारत के जनसंख्या संबंधी लाभ उठाने को नया गठजोड़ बनाने का अवसर दिया है।

बदलते आर्थिक वातावरण में इससे भारत को एक प्रमुख वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने का अवसर मिला है। रिपोर्ट कहती है कि जापान का कारोबारी समुदाय भारत में अपने निवेश और उपक्रमों को लेकर उत्साहित है। भारत में जापान चौथा सबसे बड़ा निवेशक बना हुआ है। शार्दुल अमरचंद मंगलदास एंड कंपनी के कार्यकारी चेयरमैन शार्दुल एस श्रॉफ ने कहा, हमें इस महामारी को भारत और जापान के आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के अवसर के रूप में देखना चाहिए।

उन्होंने कहा कि सरकार ने कॉरपोरेट कर में कटौती, श्रम कानूनों के पुनर्गठन, कारोबार सुगमता की स्थिति को और बेहतर करने तथा विदेशी निवेश को आकर्षित करने के लिए कई वित्तीय और आर्थिक उपाय किए हैं। इन उपायों के जरिए भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से पटरी पर आने की क्षमता है।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...