back to top

कोविड-19 : उप्र में संक्रमण के चार नए मामले, संक्रमितों की संख्या हुई 42

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के साथ ही इसके मरीजों की संख्या बढ़कर 42 हो गई है। उनमें से 11 पूरी तरह स्वस्थ हो चुके हैं।

सूचना विभाग के प्रमुख सचिव अवनीश अवस्थी ने गुरुवार को संवाददाताओं को बताया कि कोरोना संक्रमण के चार नए मामले सामने आने के साथ ही अब तक राज्य में कोविड-19 संक्रमित लोगों की संख्या 42 हो गई है।

उन्होंने बताया कि उनमें नोएडा में 14, आगरा और लखनऊ में आठ-आठ, गाजियाबाद में तीन, पीलीभीत में दो, बागपत, लखीमपुर खीरी, मुरादाबाद, वाराणसी, कानपुर, जौनपुर और शामली का एक-एक मरीज शामिल है। अवस्थी ने उनमें से 11 लोग पूरी तरह स्वस्थ होने का जिक्र करते हुए बताया कि उनमें आगरा के सात, गाजियाबाद के दो तथा लखनऊ और नोएडा का एक-एक व्यक्ति शामिल हैं।

बाकी 31 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। अवस्थी ने बताया कि राज्य में अब तक कोरोना की आठ टेस्टिंग लैब शुरू हो चुकी हैं। करीब 50 हजार लोग जहांजहां रेफर किए गए थे, वे सामान्य हो चुके हैं। लगभग 30 हजार लोग निगरानी में हैं। उन पर भी पैनी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...