back to top

भारत में एक दिन में कोविड-19 के दैनिक मामलों की संख्या 17,000 के पार

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में चौबीस घंटे में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या में सर्वाधिक वृद्घि शुक्रवार को सामने आई जब संक्रमण के दैनिक मामले बढ़कर 17,000 के पार पहुंच गए। इस दौरान महामारी से 407 मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 15,301 हो गई। इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,90,401 हो गई है। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार देश में एक दिन में कोविड-19 के सर्वाधिक 17,296 मामले सामने आए।

भारत में लगातार सातवें दिन 14,000 से अधिक मामले सामने आए और एक जून से 26 जून तक के बीच संक्रमण के 2,99,866 मामले बढ़े हैं। सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार अभी देश में 1,89,463 मरीजों का इलाज चल रहा है और 2,85,636 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक अधिकारी ने बताया, अभी तक लगभग 58.24 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के कुल मामलों की संख्या में विदेशी भी शामिल हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 25 जून तक कुल 77,76,228 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 2,15,446 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई।

शुक्रवार की सुबह तक सामने आए संक्रमण से 407 मौतों में से 192 महाराष्ट्र के हैं। इसके अलावा दिल्ली में 64, तमिलनाडु में 45, गुजरात में 18, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश में 15-15, आंध्र प्रदेश में 12, हरियाणा में 10, मध्य प्रदेश में आठ, पंजाब में सात, कर्नाटक में छह, तेलंगाना में पांच, राजस्थान में चार और जम्मू कश्मीर में दो लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।

पिछले चौबीस घंटे में अरुणाचल प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से एक-एक लोगों की इस बीमारी से मौत हुई। देश में महामारी से अब तक कुल 15,301 मौतें हो चुकी हैं जिनमें से महाराष्ट्र में 6,931, दिल्ली में 2,429, गुजरात में 1,753, तमिलनाडु में 911, उत्तर प्रदेश में 611, पश्चिम बंगाल में 606, मध्य प्रदेश में 542, राजस्थान में 379 और तेलंगाना में हुई 230 मौतें शामिल हैं। अब तक कोविड-19 से हरियाणा में 198, कर्नाटक में 170, आंध्र प्रदेश में 136, पंजाब में 120, जम्मू-कश्मीर में 90, बिहार में 57, उत्तराखंड में 36, केरल में 22 और ओडिशा में 17 मौतें हो चुकी हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार कोविड-19 से छत्तीसगढ़ और झारखंड में 12-12, असम, हिमाचल और पुडुचेरी में नौ-नौ, चंडीगढ़ में छह, गोवा में दो और मेघालय, त्रिपुरा, लद्दाख तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौतों के मामले में मरीज को कोई अन्य बड़ी बीमारी भी थी। मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में अब तक कोविड-19 के 1,47,741 मामले सामने आ चुके हैं।

इसके अलावा दिल्ली में 73,780, तमिलनाडु में 70,977, गुजरात में 29,520, उत्तर प्रदेश में 20,193, राजस्थान में 16,296 और पश्चिम बंगाल में 15,648 मामले सामने आ चुके हैं। मध्य प्रदेश में कोविड-19 के मामले बढ़कर 12,596 हो गए हैं और हरियाणा में अब तक 12,463 मामले सामने आए हैं। तेलंगाना में 11,364, आंध्र प्रदेश में 10,884 और कर्नाटक में 10,560 मामले सामने आ चुके हैं। बिहार में अब तक कुल 8,473, जम्मू कश्मीर में 6,549, असम में 6,321 और ओडिशा में 5,962 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं।

पंजाब में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण के 4,769 और केरल में 3,726 मामले सामने आ चुके हैं। उत्तराखंड में 2,691, छत्तीसगढ़ में 2,452, झारखंड में 2,262, त्रिपुरा में 1,290, मणिपुर में 1,056, गोवा में 995, लद्दाख में 941 और हिमाचल प्रदेश में 839 मामले सामने आ चुके हैं। पुडुचेरी में कोविड-19 के 502, चंडीगढ़ में 423, नगालैंड में 355 और अरुणाचल प्रदेश में 160 मामले सामने आ चुके हैं।

दादरा नगर हवेली और दमन- दीव में कुल मिलाकर अब तक कोविड-19 के 155 मामले सामने आए हैं। अब तक मिजोरम में 145, सिक्किम में 85, अंडमान- निकोबार द्वीप समूह में 59 और मेघालय में 46 मामले सामने आए हैं। मंत्रालय ने कहा, हम आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ अपने आंकड़ों का मिलान कर रहे हैं। मंत्रालय ने कहा कि राज्यवार आंकड़ों में परिवर्तन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...