back to top

कोविड-19 : प्रदेशों के 50 से ज्यादा जिलों और निगमों में केन्द्रीय दल तैनात

नई दिल्ली। स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि 15 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों के ऐसे 50 जिलों में केन्द्रीय दल तैनात किए गए हैं, जहां कोविड-19 संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि देखी गई है। ए दल कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्थानीय प्रशासनों की मदद करेंगे।

मंत्रालय ने कहा कि ये टीमें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जांच में आ रहीं दिक्कतों, प्रति दस लाख लोगों के अनुपात में कम जांच, अधिक मामले सामने आने, बिस्तरों की संभावित कमी, बढ़ती मृत्यु दर जैसी अनेक चुनौतियों का सामना करने में मदद कर रही हैं। ये टीमें महाराष्ट्र के सात, तमिलनाडु के सात, असम के छह, मध्य प्रदेश के पांच, उत्तर प्रदेश के पांच, ओडिशा के पांच, राजस्थान के पांच, हरियाणा के चार, कर्नाटक के चार, बिहार के चार, तेलंगाना के चार, गुजरात के तीन, उत्तराखंड के तीन, पश्चिम बंगाल के तीन और दिल्ली के तीन, जिलों और नगर पालिकाओं में तैनात की गई हैं।

मंत्रालय के बयान में कहा गया है, ‘इसका उद्देश्य कोविड-19 रोकथाम और उससे निपटने के लिए राज्य सरकारों की सहायता करना है।’ मंत्रालय ने कहा कि प्रत्येक तीन सदस्ईय दल में दो स्वास्थ्य विशेषज्ञ और वरिष्ठ संयुक्त सचिव स्तर का एक नोडल अधिकारी है।

भारत में मंगलवार को लगातार सातवें दिन कोविड-19 के रिकॉर्ड मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 2,66,598 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण के 9,987 मामले सामने आए हैं। इसके अलावा 266 और लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 7,466 हो गई है।

RELATED ARTICLES

जियोस्टार का राजस्व 2025-26 में 36,248 करोड़ रुपये रहा

नयी दिल्ली। मीडिया और मनोरंजन मंच जियोस्टार ने शुक्रवार को कहा कि मार्च तिमाही के दौरान उससे 9,784 करोड़ रुपये का सकल राजस्व और...

चीन की तेल रिफाइनरी और 40 नौवहन कंपनियों पर अमेरिका ने लगाई रोक

वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप नीत प्रशासन ने चीन की एक प्रमुख तेल रिफाइनरी और ईरानी तेल के परिवहन में शामिल लगभग 40...

मुक्त व्यापार समझौते पर 27 अप्रैल को हस्ताक्षर करेंगे भारत और न्यूजीलैंड

नयी दिल्ली। न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बताया कि भारत और न्यूजीलैंड 27 अप्रैल को नयी दिल्ली में मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर...

बस अब यह देखना है कि अरविंद केजरीवाल कब भाजपा में शामिल होते है : भूपेश बघेल

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी (आप) के सात राज्यसभा सदस्यों के दल-बदल कर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ...

केदारनाथ के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए बाबा के दर्शन

रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के पहले तीन दिनों में ही 90 हजार से अधिक तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन कर चुके हैं।केदारनाथ...

बाराबंकी में शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ के मामले का एसटीएफ जांच करें : इलाहाबाद हाईकोर्ट

लखनऊ। इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ ने बाराबंकी के सिटी इंटरमीडिएट कॉलेज में एक शिक्षक की ‘पुनर्बहाली’ में कथित अनियमितताओं की विशेष कार्यबल...