back to top

देश में कोविड-19 के मामले साढ़े आठ लाख के करीब पहुंचे, मृतक संख्या 22,674 हुई

नई दिल्ली। देश में रविवार को कोविड-19 के रिकॉर्ड 28,637 मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले 8,49,553 हो गए हैं। वहीं, एक दिन में बीमारी से 551 लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या 22,674 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट पर सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 5,34,620 हो गई है जबकि 2,92,258 लोगों का अब भी इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने कहा, अब तक करीब 62.93 प्रतिशत मरीज स्वस्थ हुए हैं। संक्रमण के कुल मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं। यह लगातार तीसरा दिन है जब देश में कोविड-19 के 26,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक 11 जुलाई तक कुल 1,15,87,153 नमूनों की जांच की गई है जिनमें से 2,80,151 नमूनों की शनिवार को जांच की गई।

पिछले 24 घंटों में जिन 551 लोगों की मौत हुई हैं, उनमें 223 महाराष्ट्र से, 70 कर्नाटक से, 69 तमिलनाडु से, 34 दिल्ली से, 26 पश्चिम बंगाल से, 24 उत्तर प्रदेश से, 17 आंध्र प्रदेश से, 12 बिहार से, 10-10 गुजरात और जम्मू-कश्मीर से, नौ तेलंगाना से, आठ-आठ असम और पंजाब से तथा सात हरियाणा से हैं। मध्य प्रदेश और राजस्थान में छह-छह लोगों की मौत हुई है। इसके बाद ओडिशा में पांच, गोवा में तीन, केरल में दो और पुडुचेरी तथा त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

वहीं, अब तक हुई कुल 22,674 मौतों में, महाराष्ट्र में सबसे अधिक 10,116 लोगों की मौत हुई है। इसके बाद दिल्ली में 3,334 मौत, गुजरात में 2,032, तमिलनाडु में 1,898, उत्तर प्रदेश में 913, पश्चिम बंगाल में 906, मध्य प्रदेश में 644, कर्नाटक में 613 और राजस्थान में 503 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में इस बीमारी से अब तक 348, आंध्र प्रदेश में 309, हरियाणा में 297, पंजाब में 195, जम्मू-कश्मीर में 169, बिहार में 131, ओडिशा में 61, उत्तराखंड में 46, असम में 35 और केरल में 29, झारखंड में 23, पुडुचेरी में 18, छत्तीसगढ़ में 17, गोवा में 12, हिमाचल प्रदेश में 11, चंडीगढ़ में सात, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और त्रिपुरा में दो-दो तथा लद्दाख में एक व्यक्ति की मौत हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के चलते हुई हैं। संक्रमण के सर्वाधिक 2,46,000 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 1,34,226, दिल्ली में 1,10,921, गुजरात में 40,941, उत्तर प्रदेश में 35,092, कर्नाटक में 36,216 और तेलंगाना में 33,402 मामले हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के मामले बढ़कर 28,453, आंध्र प्रदेश में 27,235, राजस्थान में 23,748, हरियाणा में 20,582 और मध्य प्रदेश में 17,201 हो गए हैं।

असम में संक्रमण के 15,536 मामले, बिहार में 15,373, ओडिशा में 12,526 और जम्मू-कश्मीर में 10,156 मामले हैं। पंजाब में 7,587 जबकि केरल में 7,438 मामले हैं। छत्तीसगढ़ में कुल 3,897 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जबकि झारखंड में 3,613, उत्तराखंड में 3,417, गोवा में 2,368, त्रिपुरा में 1,949, मणिपुर में 1,593, पुडुचेरी में 1,337, हिमाचल प्रदेश में 1,182 और लद्दाख में 1,077 लोग संक्रमित हैं।

नगालैंड में कोविड-19 के 748, चंडीगढ़ में 555 और दादरा और नगर हवेली तथा दमन एवं दीव में मिलाकर 471 मामले हैं। अरुणाचल प्रदेश से 341 मामले, मिजोरम से 227, मेघालय से 207, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से 163 जबकि सिक्किम से 151 मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...