back to top

देश में कोविड-19 के मामले 75 लाख के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस संक्रमण के 55,722 नए मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 75,50,273 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,14,610 हो गई।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों में बताया गया है कि इस महीने दूसरी बार संक्रमण के नए मामले देश में 60,000 से नीचे दर्ज हुए हैं और करीब तीन महीने के बाद देश में एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम रही।

देश में इससे पहले 13 अक्टूबर को 60,000 से कम नए मामले सामने आए थे। वहीं कोविड-19 का इलाज करा रहे मरीजों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे है। आंकड़ों के अनुसार अभी 7,72,055 मरीजों का इलाज चल रहा है जो कि कुल मामलों का 10.23 फीसदी है।

राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ होने की दर में सुधार हुआ है और अब यह 88.26 फीसदी है जबकि संक्रमण से मृत्यु दर 1.52 फीसदी है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख से पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9,50,83,976 नमूनों की जांच हुई है, जिनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को हुई। पिछले 24 घंटे में 579 लोगों की मौत कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से हुई है। इसमें में महाराष्ट्र में 150, पश्चिम बंगाल में 64, तमिलनाडु में 56, कर्नाटक में 51, छत्तीसगढ़ में 39, उत्तर प्रदेश में 29, दिल्ली में 28 लोगों की मौत हुई।

वहीं अब तक देश में यह खतरनाक वायरस 1,14,610 लोगों की जान ले चुका है। इसमें से 42,115 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 10,642, कर्नाटक में 10,478, उत्तर प्रदेश में 6,658, आंध्र प्रदेश में 6,429, पश्चिम बंगाल में 6,056, दिल्ली में 6,009, पंजाब में 4,012 और गुजरात में 3,635 लोगों की मौत हुई।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस पर जोर दिया है कि संक्रमण की वजह से मरने वाले 70 फीसदी से ज्यादा लोग दूसरी बीमारियों से ग्रस्त थे। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का मिलान आईसीएमआर से किया जा रहा है और राज्यवार आंकड़ें पुष्टि और मिलान का विषय है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...