back to top

भारत में कोविड-19 के मामले 63 लाख के पार

नई दिल्ली। भारत में कोविड-19 के 86,821 नए मामले सामने आने के बाद गुरुवार को देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63 लाख से अधिक हो गई, जबकि 52,73,201 लोग अब तक इस महामारी से स्वस्थ हो चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गुरुवार को सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक, मरीजों के ठीक होने की दर 83.53 फीसदी है।

आंकड़ों के अनुसार, नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 63,12,584 हो गई है। वहीं, पिछले 24 घंटे में संक्रमण से और 1,181 लोगों की मौत के बाद मृतकों की संख्या 98,678 हो गई है। आँकड़ों के अनुसार, देश में अब कोरोना वायरस संक्रमण के 9,40,705 मरीज उपचाराधीन हैं, जो कुल मामलों का 14.90 प्रतिशत हैं।

कोविड-19 से मृत्यु दर घटकर 1.56 प्रतिशत रह गई है। भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख के पार, जबकि 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख के पार चले गए थे। संक्रमितों की संख्या 16 सितंबर को 50 लाख से अधिक हो गई, जबकि 28 सितंबर को कुल मामले 60 लाख से अधिक हो गए।

आईसीएमआर के अनुसार अब तक देशभर में कुल 7,56,19,781 कोविड-19 नमूनों की जांच हो चुकी है। इनमें से सिर्फ 14,23,052 नमूनों की जांच बुधवार को हुई। देश में एक दिन में मौत के 1,181 नए मामलों में से 481 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है, जबकि कर्नाटक में 87, उत्तर प्रदेश में 69, तमिलनाडु में 67, पश्चिम बंगाल में 59, आंध्र प्रदेश में 48, पंजाब में 47, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में 41-41 और मध्य प्रदेश में 35 लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 98,678 लोग संक्रमण के कारण मारे जा चुके हैं, जिनमें 36,662 महाराष्ट्र में, तमिलनाडु में 9,520, कर्नाटक में 8,864, आंध्र प्रदेश में 5,828, उत्तर प्रदेश में 5,784, दिल्ली में 5,361, पश्चिम बंगाल में 4,958, गुजरात में 3,540, पंजाब में 3,406 और मध्य प्रदेश में 2,316 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मामलों में मृत्यु अन्य बीमारियों के कारण हुई। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा, हमारे आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आँकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...