back to top

बीबीएयू में आयोजित करेगा कोविड-19 लेख प्रतियोगिता

-17 तक लेखों को भेजने का समय निर्धारित

-वेबिनार 27 को आनलाइन से किया जायेगा आयोजित

लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) के ग्रामीण प्रबंधन विभाग राष्ट्रीय स्तर पर एक लेख लेखन की प्रतियोगिता कोविड- 19, एक वैश्विक महामारी: परिप्रेक्ष्य व चुनौतियां विषय पर आयोजित करने जा रही है। इस प्रतियोगिता के माध्यम से देशभर के युवाओ के मन में उठ रहे विचार को संकलित कर प्रस्तुत करने का एक माध्यम दिया जा रहा है।

उत्तम लेखों को विजेता के रूप में सम्मानित किया जायेगा, उन्हें अपने विचारों को राष्ट्रीय स्तर के वेबिनार में प्रस्तुत करने का मौका दिया जायेगा। यह वेबिनार 27 मई को आनलाइन संसाधनों के माध्यम से आयोजित किया जाएगा। प्रतियोगिता के संरक्षक विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय सिंह व प्रतियोगिता के अध्यक्ष प्रो. एमएस खान ने यह निश्चित किया है कि सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट दिया जायेगा।

कुलपति प्रो. संजय सिंह ने विश्वविद्यालय के बौद्धिक क्षमता का कोविड-19 से लड़ाई मे पूर्णरूप से प्रयोग करने का संकल्प जताया है। युवा जो इस प्रतियोगिता में भाग लेना चाहते है विश्वविद्यालय के वेबसाइट से इस संबंध मे अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। लेखों को भेजने के लिए पांच मई से 17 मई का समय निर्धारित किया गया है। इन लेखों को संकलित कर प्रकाशित करने की योजना भी है, जिसे राज्य व केन्द्र सरकार को कोविड-19 संबंधित नीति निर्धारण में प्रयोग किया जा सकेगा।

कार्यक्रम ग्रामीण प्रबंधन विभाग के शिक्षकों की ओर आयोजित व संचालित किया जायेगा। प्रतिभागी अपने विचार व सुझाव को 1500 से 2000 शब्दों में लिखकर events.drm.bbau@gmail.com इस ईमेल आई पर भेज सकते हैं। इच्छुक विद्यार्थी इस गुगल लिंक https://forms.gle/BS8Dy6b1J79U4ybb7 पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...