back to top

कोविड-19 : देश में संक्रमण के 9,309 नए मामले, 78 और लोगों की मौत

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के दैनिक नए मामले इस महीने में तीसरी बार 10,000 से नीचे रहे और दैनिक मृतक संख्या फरवरी में सातवीं बार 100 से नीचे रही। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में 9,309 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 1,08,80,603 हो गई है।

मंत्रालय द्वारा शुक्रवार सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस बीमारी के कारण 78 और लोगों की मौत होने के बाद मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 1,55,447 हो गई है। देश में संक्रमित हुए लोगों में से 1,05,89,230 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। इसी के साथ संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.32 प्रतिशत हो गई है। कोरोना वायरस के मरीजों की मृत्युदर 1.43 प्रतिशत है। देश में उपचाराधीन लोगों की संख्या डेढ़ लाख से कम रही। इस समय 1,35,926 लोगों का कोरोना वायरस संक्रमण का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 1.25 प्रतिशत है।

भारत में सात अगस्त 2020 को संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख और 19 दिसम्बर 2020 को एक करोड़ के पार चले गए थे।

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 11 फरवरी तक कुल 20,47,89,784 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की जा चुकी है। इनमें से 7,65,944 नमूनों की जांच गुरुवार को की गई। पिछले 24 घंटे में जिन 78 लोगों की मौत हुई है, उनमें से महाराष्ट्र में 25, केरल में 16 और पंजाब एवं हरियाणा में सात-सात लोगों की मौत हुई है।

देश में अब तक कुल 1,55,447 संक्रमितों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र में 51,415, तमिलनाडु में 12,402, कर्नाटक में 12,251, दिल्ली में 10,886, पश्चिम बंगाल में 10,225, उत्तर प्रदेश में 8,696 और आंध्र प्रदेश में 7,161 लोग शामिल हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...

अलीगंज अग्निकांड: बिल्डर ने खुद हटाना शुरू किया अवैध निर्माण

एलडीए ने 10 जुलाई को जारी किया था ध्वस्तीकरण आदेश,25 जुलाई तक स्वयं कार्रवाई की मिली थी मोहलत लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-डी में हुए भीषण अग्निकांड...

एआई से हाईटेक होगी काशी, गलियां बताएंगी बाबा विश्वनाथ धाम का रास्ता

वाराणसी। पुरातन और आध्यात्मिक नगरी काशी अब आधुनिक तकनीक से लैस होने जा रही है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए...

प्रॉपर्टी टैक्स बकायेदारों को बड़ी राहत, गृहकर-जलकर-सीवरकर के ब्याज पर 100% छूट

ओटीएस योजना लागू, 762 नगरीय निकायों में मिलेगा लाभ,15 अगस्त से 15 दिसंबर तक जमा कर सकेंगे बकाया लखनऊ। प्रदेश सरकार ने प्रॉपर्टी टैक्स (गृहकर,...