back to top

कोविड-19 : दुनिया में 69 लाख मरीज स्वस्थ

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना वायरस से अब तक 1 करोड़ 19 लाख 80 हजार 5 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें 69 लाख 24 हजार 99 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं, 5 लाख 47 हजार 321 की मौत हो चुकी है। चीन कोरोना वायरस की शुरूआत का पता लगाने के लिए जांच को तैयार हो गया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता झाओ लिजियन ने कहा कि विचार करने के बाद इस पर सहमति दी गई है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन जल्द ही जांच करने के लिए एक्सपर्ट की टीम भेजेगा।

चीन के हुबेई प्रांत के वुहान शहर से ही सबसे पहले कोरोनावायरस का मामला सामने आया था। चीन में अब तक 83 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं। वहीं, इजराइल के रक्षा मंत्री बेन्नी गांत्ज बुधवार को सेल्फ क्वारैंटाइन हो गए। बीते रविवार को गांत्ज कोरोना संक्रमित एक महिला के संपर्क में आए थे। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही अपना कोरोना टेस्ट करवाएंगे। वह घर से ही आॅफिस का काम देखेंगे।

उधर, ऑस्ट्रिया ने बुधवार से बुल्गारिया, मोल्डोवा और रोमानिया के लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी। चांसलर सेबेस्टियन कुर्ज ने कहा कि इन देशों में संक्रमण बढ़ रहा है। इसके चलते यह फैसला लिया गया। इन देशों से लौटने वाले आॅस्ट्रिया के लोगों के लिए भी 14 दिनों का क्वारैंटाइन जरूरी होगा। इस बीच, ऑस्ट्रेलिया में संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए आज से राजधानी मेलबर्न को 6 हफ्ते के लिए लॉकडाउन किया जाएगा।

प्रधानमंत्री स्कॉट मारिसन ने कहा कि बुधवार रात से पाबंदियां लागू हो जाएंगी। हमें संक्रमण से लड़ने के लिए साथ मिलकर कोशिश करनी है। मुझे विश्वास है कि हम इस मुसीबत से बाहर निकलेंगे और पूरे देश को बचाएंगे। उधर, फ्रांस के नए प्रधानमंत्री जीन कास्टेक्स ने बुधवार को कहा कि हमें संक्रमण की दूसरी लहर के लिए तैयार रहना चाहिए। लेकिन, हम मार्च की तरह देश में लॉकडाउन नहीं करेंगे। आर्थिक और सामाजिक तौर पर हम देश में दोबारा टोटल लॉकडाउन को नहीं झेल पाएंगे।

सरकार ने यहां संक्रमण फैलने के बाद आठ हफ्ते के लिए कड़े प्रतिबंध लगाए थे। 11 मई को यहां कोरोना से जुड़ी पाबंदियां हटा ली गई थी। वहीं, कोलंबिया में लॉकडाउन 1 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है। राष्ट्रपति इवान ड्यूक ने मंगलवार को देश में सबसे ज्यादा मामले सामने आने के बाद इसकी घोषणा की। हालांकि, 15 जुलाई के बाद कम मामलों वाले शहरों में ढील दी जा सकती है। सरकार कुछ शहरों के बीच घरेलू उड़ानों को मंजूरी देने पर भी विचार करेगी।

कोलंबिया में अब तक 1 लाख 24 हजार 494 संक्रमित मिले हैं। इनमें से ज्यादातर केस राजधानी बगोटा में सामने आए हैं। इस बीच, सर्बिया की राजधानी बेलग्रेड में बुधवार को लोगों ने कोरोना पाबंदियों के खिलाफ संसद के सामने विरोध किया। कुछ लोगों ने आग लगाने की कोशिशि की। इसके बाद पुलिस को प्रदर्शनकारियों को हटाने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। पुलिस और विरोध करने वालों के बीच झड़प भी हुई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...