back to top

कोविड-19 : देश में एक दिन में 61,871 नए मामले

नई दिल्ली। देश में एक दिन में कोविड-19 के 61,871 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़कर 74,94,551 हो गई। वहीं, अब तक 65,97,209 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं जिसके साथ ठीक होने वाले लोगों की दर बढ़कर 88.03 फीसदी हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों के भीतर 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मौत के बाद देश में मृतकों की कुल संख्या 1,14,031 हो गई। रविवार को लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के उपचाराधीन मरीजों की संख्या आठ लाख से कम बनी रही। आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से संक्रमित 7,83,311 लोगों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 10.45 फीसदी है। देश में कोविड-19 मरीजों की मृत्यु दर 1.52 फीसदी है।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे जबकि 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख को पार कर गए। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 17 अक्टूबर तक कुल 9,42,24,190 नमूनों की जांच हुई, जिनमें से 9,70,173 नमूनों की जांच शनिवार को की गई।

दुनियाभर के कोरोना वायरस संबंधी आंकड़ों को प्रस्तुत करने वाली वेबसाइट वर्ल्डोमीटर के मुताबिक कोविड-19 के सर्वाधिक मामले तथा इलाज करवा रहे सर्वाधिक मरीज अमेरिका में हैं। इस संबंध में भारत दूसरे नंबर पर है। संक्रमण से उबरने वाले लोगों की संख्या के मामले में भारत पहले स्थान पर है।

कोविड-19 के कारण मौत के मामले में अमेरिका पहले स्थान पर, ब्राजील दूसरे पर और भारत तीसरे स्थान पर है। एक दिन में देश में 1,033 संक्रमित व्यक्तियों की मृत्यु हुई है जिनमें से 463 मरीज महाराष्ट्र के थे। इसके अलावा उत्तराखंड में 95, कर्नाटक में 71, पश्चिम बंगाल में 61, तमिलनाडु में 57, उत्तर प्रदेश में 40 और दिल्ली में 35 मरीजों की मौत हो गई।

देश में अब तक कोरोना वायरस के 1,14,031 मरीजों की मौत हुई है जिनमें से 41,965 मरीज महाराष्ट्र से, 10,586 तमिलनाडु से, 10,427 कर्नाटक से, 6,629 उत्तर प्रदेश से, 6,406 आंध्र प्रदेश से, 5,992 पश्चिम बंगाल से, 5,981 दिल्ली से, 3,999 पंजाब से और 3,626 गुजरात से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से पीड़ित जितने भी लोगों की मौत हुई है उनमें से 70 फीसदी से अधिक अन्य बीमारियों से भी पीड़ित थे।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...