back to top

कोविड-19 : पांच राज्यों से ठीक हुए 58 फीसद मरीज

नई दिल्ली। केंद्र ने रविवार को कहा कि देश में अब तक कुल 37,02,595 लोग कोविड-19 संक्रमण से उबरे हैं जिनमें 58 फीसद मरीज महाराष्ट्र, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश के हैं। देश में फिलहाल कोविड-19 के उपचाराधीन 9,73,175 मरीजों में 60 फीसद इन्हीं पांच राज्यों में हैं। अब देश में स्वस्थ होने की दर 77.88 फीसद है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार महाराष्ट्र रोजाना 13,000 से अधिक मरीजों के स्वस्थ होने के साथ ही इस मोर्चे पर सबसे आगे बना हुआ है जबकि आंध्र प्रदेश में रोज 10,000 से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। मंत्रालय के सुबह आठ बजे अद्यतन किए गए आंकड़े के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे में 78,399 मरीज स्वस्थ हुए हैं।

सरकार के मुताबिक पिछले 24 घंटे में देश में कोविड-19 के 94,372 नए मरीज सामने आए। अकेले महाराष्ट्र में 22,000 से अधिक नए मरीज सामने आए जबकि आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में 9000-9000 से अधिक नए मरीजों का पता चला है। मंत्रालय ने कहा , करीब 57 फीसद नए मरीज इन पांचों राज्यों से हैं। (पिछले 24 घंटे के अंदर) स्वस्थ हुए मरीजों में 58 फीसद इन्हीं राज्यों से हैं।

आंकड़े के अनुसार देश में फिलहाल 9,73,175 उपचाराधीन मरीज हैं जो कुल मरीजों का 20.47 फीसद है। महाराष्ट्र में 2,80,000 से अधिक मामले हैं जबकि कर्नाटक में 97,000 से अधिक मामले हैं। देश में उपचाररत मरीजों में महाराष्ट्र में 28.79 फीसद, कर्नाटक में 10.05 फीसद, आंध्र प्रदेश में 9.84 फीसद, उत्तर प्रदेश में 6.98 फीसद और तमिलनाडु में 4.84 फीसद मरीज हैं। इन राज्यों में 60 फीसद मरीज उपचाराधीन हैं।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...