back to top

कोविड-19 : देश में 49,391 लोग संक्रमित, मृतकों की संख्या बढ़कर 1,694 हुई

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 126 लोगों की मौत हो जाने के बाद इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,694 हो गई है और संक्रमण के 2,958 नए मामले सामने के साथ ही संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 49,391 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 13,160 मरीज ठीक हो गए हैं और एक रोगी देश से बाहर जा चुका है। कोविड-19 से संक्रमित 33,514 मरीजों का इलाज चल रहा है।

मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 28.71 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल मामलों में 111 विदेश नागरिक भी शामिल हैं। मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम से कुल 111 मरीजों की जान गई है । इनमें से गुजरात में 49, महाराष्टू में 34, राजस्थान में 12, पश्चिम बंगाल में सात, उत्तर प्रदेश में तीन, पंजाब एवं तमिलनाडु में दो-दो और कर्नाटक एवं हिमाचल प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई है।

देश में कोविड-19 से हुई 1,694 मौतों में से सबसे ज्यादा 617 लोगों की जान महाराष्ट्र में गई है। इसके बाद गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, पश्चिम बंगाल में 140, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56 और आंध्र प्रदेश में 36 मरीजों ने दम तोड़ा है। तमिलनाडु में मृतक संख्या 33 तक पहुंच गई है, जबकि तेलंगाना में 29 लोगों की संक्रमण ने जान ली है। कर्नाटक में कोविड-19 के कारण मरने वालों की संख्या 29 हो गई है। पंजाब में कोरोना वायरस से हुई मौतों की संख्या 25 है, जम्मू कश्मीर में आठ और हरियाणा में छह मरीजों की जान इस संक्रमण ने ली है। केरल और बिहार में चार-चार रोगियों की मौत हुई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में तीन लोगों की मौत हुई। मेघालय, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड और असम में एक-एक मरीज की मौत हुई है। मंत्रालय के बुधवार सुबह के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में संक्रमण के सबसे अधिक मामले महाराष्ट्र में हैं, जहां 15,525 लोग कोविड-19 से संक्रमित हुए हैं। इसके बाद गुजरात में 6,245, दिल्ली में 5,104, तमिलनाडु में 4,058, राजस्थान में 3,158 मध्य प्रदेश में 3,049 और उत्तर प्रदेश में 2,880 लोग संक्रमित हुए हैं।

आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 1,717 हो गए हैं और पंजाब में 1,451 लोग संक्रमित हैं। पश्चिम बंगाल में 1,344 लोग संक्रमित पाए गए हैं। तेलंगाना में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,096, जम्मू-कश्मीर में 741, कर्नाटक में 671, हरियाणा में 548 और बिहार में 536 हो गई है। केरल में कोरोना वायरस के 502 मामले सामने आए हैं, जबकि ओडिशा में 175 मामले हैं। झारखंड में 125 और चंडीगढ़ में 111 लोग संक्रमित हुए हैं।

उत्तराखंड में 61 मामले सामने आए हैं जबकि छत्तीसगढ़ में 59, असम में 43 और हिमाचल प्रदेश में 42 और लद्दाख में 41 मामले सामने आए हैं। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 33 मामले हैं। त्रिपुरा में 43, मेघालय में 12 और पुडुचेरी में नौ मामले हैं जबकि गोवा में कोविड -19 के सात मामले सामने आए हैं। मणिपुर में दो मामले सामने आए हैं और मिजोरम, दादर एवं नगर हवेली तथा अरुणाचल प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...