back to top

कोविड-19 : दुनिया में अब तक 34.17 लाख लोग हुए संक्रमित

वॉशिंगटन। दुनिया में कोरोना से 34 लाख 17 हजार 609 लोग संक्रमित हैं। दो लाख 39 हजार 900 जान जा चुकी है, जबकि 10 लाख 88 हजार 817 ठीक हो चुके हैं। स्पेन में सात हफ्ते से बाद शनिवार को टोटल लॉकडाउन में कुछ छूट दी गई। दिन में कुल 7 घंटे लोग बाहर निकल सकेंगे। लेकिन, यह छूट सशर्त है। कल फेसबुक पर होने वाले लाइव कॉन्सर्ट में प्रियंका चोपड़ा और विराट कोहली भी हिस्सा लेंगे। वहीं, 7 हफ्ते बाद स्पेन के लोगों को टोटल लॉकडाउन से राहत मिली।

सुबह से ही सड़कों पर जॉगर्स और साइकिल चलाते लोग नजर आए। फिलहाल, सुबह 6 से 10 और रात 8 से 11 बजे तक छूट दी गई है। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। कैफे और बार अब भी बंद रहेंगे। इकोनॉमी सुधारने के लिए सरकार कुछ ऐलान कर सकती है।  उधर, जापान में शुक्रवार को 261 नए केस मिले और 26 लोगों की मौत हो गई। यहां आपातकाल 6 मई को खत्म होने वाला है। वहीं, प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को कहा कि सरकार इसे और एक महीने बढ़ाने की योजना बना रही है।

इस पर अंतिम फैसला सोमवार को लिया जाएगा। सीएनएन के मुताबिक, अब तक यहां 15 हजार 257 संक्रमित हैं, जबकि 471 की मौत हो चुकी है। अमेरिका में 24 घंटे में 1883 लोगों की मौत हुई है। यहां 11 लाख से ज्यादा संक्रमित हैं। यहां अकेले न्यूयॉर्क स्टेट (24,069) में स्पेन (24,824) और फ्रांस (24,594) के बराबर मौतें हुई हैं। राष्ट्रपति ट्रम्प ने कहा कि वे चीन पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहे हैं।

  • चीन में शुक्रवार को संक्रमण का एक नया मामला सामने आया। वहीं, लगातार चौथे दिन मौत की रिपोर्ट नहीं मिली। एक दिन पहले 30 अप्रैल को 12 नए केस मिले थे। 20 ऐसे मामले भी मिले है, जिनमें कोई लक्षण नजर नहीं आए।
  • वेनेजुएला में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के दो नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों की संख्या 335 हो गई है। राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने शुक्रवार को बताया कि 148 रोगी स्वस्थ हो गए हैं जबकि 10 लोगों की इस संक्रमण से मौत हो गई है।
  • बेल्जियम में 24 घंटे में 109 लगों की मौत हुई। देश में मरने वालों का कुल आंकड़ा 7765 हो गया है। संक्रमण के 49 हजार 517 मामले सामने आ चुके हैं। बेल्जियम की आबाादी 15 लाख है। यहां एक लाख पर 66 लोगों की जान गई है।
  • फ्रांस के स्वास्थ्य महानिदेशक जेरोमे सॉलोमन ने कहा कि देश में संक्रमण के नए मामले नियमित रूप से सामने आ रहे हैं। फ्रांस में अब तक 1 लाख 67 हजार 299 संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 24 हजार 594 की मौत हो चुकी है।
  •  रूस में शनिवार को संक्रमण के मामलों में रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई। शनिवार को देश में 9500 नए मामले मिले। इसके साथ ही यहां एक लाख 24 हजार 54 संक्रमित व 1223 लोगों की मौत हो गई है। मास्को देश में सबसे ज्यादा प्रभावित शहर है।
  •  दक्षिण अफ्रीका में करीब पांच हफ्ते के प्रतिबंधों के बाद लॉकडाउन में कुछ छूट दी जा रही है। यहां 27 मार्च को लॉकडाउन लगाया गया था। देश में अब तक करीब 6000 संक्रमित हैं, जबकि 116 लोगों की जान जा चुकी है।
  •  सिंगापुर में सरकार अगले हफ्ते से प्रतिबंधों में ढील देने की योजना पर विचार कर रही है। एक महीने से ज्यादा समय से कम्युनिटी ट्रांशमिशन में भी कमी आई है।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...