back to top

कोविड-19 : देश में एक दिन में 265 लोगों की मौत

  • एक दिन में सर्वाधिक 11264 मरीज स्वस्थ 7964 नये केस, कुल 1,73,763 संक्रमित

नयी दिल्ली। देश में शनिवार सुबह आठ बजे तक एक दिन में कोविड-19 से रिकॉर्ड 265 लोगों की मौत हुई और रिकॉर्ड 7,964 नए मामले सामने आए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसके साथ ही अब देश में इस संक्रामक रोग से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,971 हो गई है और संक्रमितों की संख्या 1,73,763 पर पहुंच गई है।

भारत कोरोना वायरस से सबसे अधिक प्रभावित देशों की सूची में नौवें स्थान पर है। पिछले 24 घंटों में 11,264 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, अभी तक करीब 47.40 प्रतिशत मरीज ठीक हो चुके हैं। कुल संक्रमित मामलों में विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।

मंत्रालय ने बताया कि देश में अब भी 86,422 लोगों का कोविड-19 के लिए इलाज चल रहा है जबकि 82,369 लोग स्वस्थ हो चुके हैं और एक मरीज देश छोड़कर चला गया है। शुक्रवार सुबह से लेकर अब तक हुई 265 मौतों में 116 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 82 की दिल्ली में,20 की गुजरात,मध्य प्रदेश में 13, नौ की तमिलनाडु, सात की पश्चिम बंगाल, चार-चार लोगों की मौत तेलंगाना और राजस्थान, दो की पंजाब और एक-एक व्यक्ति की मौत छत्तीसगढ़, जम्मू कश्मीर, आंध्र प्रदेश, झारखंड, कर्नाटक, केरल, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश में हुई।

इस वैश्विक महामारी से अब तक मरने वाले 4,971 लोगों में से सबसे अधिक 2,098 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके बाद गुजरात में 980, दिल्ली में 398, मध्य प्रदेश में 334, पश्चिम बंगाल में 302, उत्तर प्रदेश में 198, राजस्थान में 184, तमिलनाडु में 154, तेलंगाना में 71 और आंध्र प्रदेश में 60 लोगों की मौत हुई।

कर्नाटक में इस बीमारी से जान गंवाने वाले लोगों की संख्या 48, पंजाब में 42, जम्मू कश्मीर में 28, हरियाणा में 19, बिहार में 15, केरल में आठ और ओडिशा में सात है। हिमाचल प्रदेश, झारखंड और उत्तराखंड में कोविड-19 से पांच-पांच लोगों की मौत हुई जबकि चंडीगढ़ और असम में अब तक चार-चार लोगों ने जान गंवाई है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार मेघालय और छत्तीगसढ़ में कोविड-19 से एक-एक शख्स की मौत हुई है। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार मौत के 70 प्रतिशत मामलों में मरीज किसी न किसी अन्य बीमारी से भी पीड़ित थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार देश में सबसे अधिक 62,228 संक्रमित महाराष्ट्र में हैं।

इसके बाद तमिलनाडु में 20,246, दिल्ली में 17,386, गुजरात में 15,934, राजस्थान में 8,365, मध्य प्रदेश में 7,645 और उत्तर प्रदेश में 7,284 लोग इस बीमारी की चपेट में आए। पश्चिम बंगाल में संक्रमितों की संख्या 4,813, बिहार में 3,376, आंध्र प्रदेश में 3,436, कर्नाटक में 2,781, तेलंगाना में 2,425, पंजाब में 2,197, जम्मू कश्मीर में 2,164 और ओडिशा में।,723 है।

हरियाणा में कोरोना वायरस के।,721 मामले सामने आए। वहीं केरल में।,150, असम में।,024, झारखंड में 511, उत्तराखंड में 716, छत्तीसगढ़ में 415, हिमाचल प्रदेश में 295, चंडीगढ़ में 289, त्रिपुरा में 251, लद्दाख में 74 और गोवा में 69 मामले सामने आए। मणिपुर में संक्रमण के 59, पुडुचेरी में 51 जबकि अंडमान और निकोबार द्वीप में 33 मामले सामने आए।

मेघालय में अब तक कोरोना वायरस के 27, नगालैंड में 25, अरुणाचल प्रदेश में तीन, दादर और नागर हवेली में दो मामले जबकि मिजोरम और सिक्किम में अब तक एक-एक मामला सामने आया है। मंत्रालय ने कहा कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों से मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...