back to top

कोविड-19 : भारत में सात माह बाद एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले

नई दिल्ली। भारत में बीते सात महीने से अधिक समय में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे कम 10,064 नए मामले सामने आए जिसके साथ संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,05,81,837 पर पहुंच गए। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार को संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की कुल संख्या 1,02,28,753 हो गई।

मंत्रालय द्वारा जारी सुबह आठ बजे के अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में 137 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 1,52,556 पर पहुंच गई। संक्रमण से एक दिन में मरने वालों की संख्या भी बीते करीब आठ महीने में सबसे कम है। इसमें बताया गया कि संक्रमणमुक्त होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है और यह 1,02,28,753 है। इसके साथ ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 96.66 फीसदी हो गई है।

वहीं, संक्रमण से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। देश में कोविड-19 का इलाज करा रहे लोगों की संख्या तीन लाख से कम बनी हुई है। वर्तमान में 2,00,528 संक्रमितों का इलाज चल रहा है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.90 फीसदी है। भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी।

वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख के पार, 11 अक्टूबर को 70 लाख से अधिक, 29 अक्टूबर को 80 लाख से अधिक और 20 नवम्बर को 90 लाख से अधिक हो गए थे। कुल मामले 19 दिसम्बर को एक करोड़ से अधिक हो गए थे। भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 जनवरी तक कुल 18,78,02,827 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई। उनमें से 7,09,791नमूनों की जांच सोमवार को की गई। जिन 137 लोगों की संक्रमण के कारण मौत हुई उनमें से 35 महाराष्ट्र से, 17 केरल से, 10 पश्चिम बंगाल से, नौ कर्नाटक से, आठ-आठ संक्रमित दिल्ली और तमिलनाडु से हैं।

अब तक देश में कुल 1,52,556 लोगों की मौत हुई है जिनमें से 50,473 महाराष्ट्र से, 12,272 तमिलनाडु से, 12,175 कर्नाटक से, 10,754 दिल्ली से, 10,063 पश्चिम बंगाल से, 8,580 उत्तर प्रदेश से, 7,141 आंध्र प्रदेश से और 5,509 मृतक पंजाब से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अभी तक जिन लोगों की मौत हुई, उनमें से 70 प्रतिशत से ज्यादा मरीजों को अन्य बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का आईसीएमआर के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...