back to top

कामयाब सर्जन की कहानी है कोंकणा सेन शर्मा की ‘एक्यूज्ड’

तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती है
लखनऊ। कुछ साल पहले वर्कप्लेस पर ताकतवर पदों पर बैठे लोगों द्वारा महिला कर्मियों के भयावह शोषण के खिलाफ शुरू हुए मी टू मूवमेंट ने पूरी दुनिया को झकझोर दिया था। लेकिन हर सिक्के के दो पहलू होते हैं और मी टू मूवमेंट के इन्हीं तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती है, अनुभूति कश्यप के डायरेक्शन में बनी फिल्म ‘एक्यूज्ड’। रिलीज इस फिल्म में कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा लीड रोल में हैं। मानना पड़ेगा कि दोनों की जुगलबंदी तारीफ के काबिल है। कहानी लंदन की एक बेहद काबिल और कामयाब सर्जन डॉ. गीतिका (कोंकणा सेन शर्मा) की है, जो अपनी पार्टनर डॉक्टर मीरा (प्रतिभा रांटा) के साथ खुशहाल जिंदगी जी रही है। महत्वाकांक्षी गीतिका अपने जॉब में भी कामयाबी की सीढ़ियां चढ़ रही है और जल्द ही अस्पताल की डीन बनने वाली है। लेकिन तभी उसके खिलाफ लगे यौन दुराचार के आरोप सामने आते हैं। यह आरोप उसकी निजी और कामकाजी, दोनों ही जिंदगी को तबाह कर देते हैं। एक कामयाब सर्जन रही डॉ. गीतिका के खलिाफ सोशल मीडिया ट्रायल शुरू हो जाता है। सड़क पर उसका निकलना दूभर हो जाता है। इन सबका असर मीरा के साथ उसके रिश्ते पर भी पड़ता है। अब ऐसे में, डॉ. गीतिका इन सबसे कैसे जूझती है? इन आरोपों की सच्चाई क्या है? यह सब आपको फिल्म देखकर पता चलेगा। लेखक जोड़ी सीमा अग्रवाल और यश केसवानी ने कहानी में मीटू मूवमेंट की ताकत, उसके दुरुपयोग की संभावना के साथ-साथ होमोसेक्सुएलिटी, लिंगभेद जैसे कई और सामाजिक मुद्दों को प्रभावी ढंग से पिरोया है। फिल्म दिखाती है कि कैसे लंदन जैसे विकसित शहर में भी पुरुष अपनी महिला साथियों की कामयाबी नहीं पचा पाते, भले ही वह कितनी भी काबिल क्यों न हो। महिला बॉस से आॅर्डर लेना उन्हें भी उतना ही अखरता है। एक लड़की का महत्वाकांक्षी होना कभी-कभी उसके कितने खिलाफ जा सकता है। साथ ही यह पावरफुल पदों पर बैठे लोगों के बर्ताव पर भी अच्छी टिप्पणी करती है। ‘एक्यूज्ड’ की थीम में होमोसेक्सुएलिटी के रिश्ते को भी बड़ी खूबसूरती और सामान्य तरीके से दिखाया गया है। निर्देशक अनुभूति कश्यप कहानी पर की अपनी पकड़ दिखाती हैं, जिसके कारण फिल्म आखिर तक बांधे रखती है। हालांकि, गीतिका और मीरा के आपसी रिश्ते, बाकी किरदारों संग उनके समीकरण को थोड़ा और एक्सप्लोर किया जा सकता था। फिल्म के बीच में इन्वेस्टिगेशन का हिस्सा थोड़ा ढीला-ढाला लगता है, मगर सस्पेंस बरकरार रहता है। एक्टिंग के मामले में भी फिल्म मजबूत है। कोंकणा ने अपनी छवि के अनुरूप ही दमदार अभिनय किया है। डॉ. गीतिका के रूप में उनकी सहज अदाकारी देखने लायक है। ‘लापता लेडीज’ फेम प्रतिभा रांटा अपनी इस दूसरी फिल्म में भी कहीं से उन्नीस नहीं लगती हैं। उनकी एक्टिंग में ठहराव और मैच्योरिटी है। वह स्क्रीन पर प्यारी भी खूब लगी हैं। कुल मिलाकर, कई सामाजिक पहलुओं को प्रभावी ढंग से दिखाने वाली यह फिल्म एक बार जरूर देखी जानी चाहिए। एक अलग तरह की सोशल थ्रिलर फिल्म देखना चाहते हैं, तो कोंकणा सेन शर्मा और प्रतिभा रांटा की बढ़िया अदाकारी वाली यह फिल्म आपके लिए है।

ऐक्टर:कोंकणा सेन शर्मा,प्रतिभा रांटा,सुकांत गोयल,मोनिका महेंद्रू
डायरेक्टर :अनुभूति कश्यप
रेटिंग-2/5

RELATED ARTICLES

लखनऊ में 105 साल पहले शुरू हुई थी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ का हर रंग निराला है। लक्ष्मण द्वारा बसाए गए इस शहर में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर रथयात्रा की शुरूआत...

उडारियां के भोजपुरी वर्जन को मिले 3 मिलियन व्यूज

होश रहे नहीं सब खो गईल बालखनऊ। सतिंदर सरताज का उडारियां गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखा जाता है। 7 साल में इसके व्यूज 762...

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा

जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिकालखनऊ। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है।...

लखनऊ में 105 साल पहले शुरू हुई थी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ का हर रंग निराला है। लक्ष्मण द्वारा बसाए गए इस शहर में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर रथयात्रा की शुरूआत...

उडारियां के भोजपुरी वर्जन को मिले 3 मिलियन व्यूज

होश रहे नहीं सब खो गईल बालखनऊ। सतिंदर सरताज का उडारियां गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखा जाता है। 7 साल में इसके व्यूज 762...

चतुर्मास 25 से, मांगलिक कार्यों पर कब लग जाएगा विराम

लखनऊ। इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से चतुर्मास शुरू होगा। एक तरह से देव सो जाएंगे और सृष्टि का...

सावन में 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय हैलखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू होगा और...

कृष्णपिङ्गल संकष्टी आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन कृष्णपिङ्गल संकष्टी मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश...

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा

जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिकालखनऊ। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है।...