back to top

उडारियां के भोजपुरी वर्जन को मिले 3 मिलियन व्यूज

होश रहे नहीं सब खो गईल बा
लखनऊ। सतिंदर सरताज का उडारियां गाना यूट्यूब पर ताबड़तोड़ देखा जाता है। 7 साल में इसके व्यूज 762 मिलियन पहुंच गए हैं। इस गाने का अगर भोजपुरी वर्जन होता तो कैसा होता? यही दिखाने की कोशिश की है आर्टिस्ट मृत्युंजय कुमार ने। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक क्लिप डाली है जिसे 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने देखा है। वहीं नौ हजार के आसपास कमेंट्स हैं। लोगों ने दिल खोलकर तारीफ की है। मृत्युंजय कुमार ने जो रील डाली है, उसमें बोलते हैं, कैसा होता अगर ये पंजाबी गाना भोजपुरी में होता। इसके बाद वह गाते हैं, ‘हो नैन नैन से गुजरिया मिलाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। गईलु ई कौनो रोगवा लगाइके। आवे चैना ना करार का भईल बा। चैना ना करार का भईल बा। नींद नैना से उड़िए गईल बा। तीर जियरा के पार हो गईल बा कि जबसे दीदार हो गईल। लगता अब प्यार हो गईल। कुछ जादू ते जरूरे हो गईल बा। जादू त जरूरे हो गईल बा। होश रहे नहीं सब खो गईल बा। अब दिल बेकरार हो गईल बा। कि जबसे दीदार हो गईल। लगता अब प्यार हो गईल। आवे चैना ना करार का भईल बा।’ गुजरिया नैनों से नैन मिलाकर कौन सा रोग लगा गई हो। पता नहीं क्या हो गया है कि चैन और करार नहीं आ रहा। आंखों से नींद उड़ गई है। तीर दिल के पार हो गया है। जबसे देखा है, अब लगता है कि प्यार हो गया है। दिल बेकरार हो गया है। गाने के बोल भोजपुरी हैं और मृत्युंजय ने म्यूजिक बड़ी लंबी है कहानी मेरे प्यार दी वाला ही रखा है। एक ने दूसरे भोजपुरी गानों से इसकी तुलना करके लिखा है, ढोढ़ी, ब्लाउज, हुक, लहंगा, नहीं-नहीं, भाई ये भोजपुरी नहीं। एक ने लिखा है, बहुत ही सुंदर ऐसे लिरिक्स हो और भोजपुरी गायक तो भोजपुरी महक उठती है। एक और ने लिखा है, भोजपुरी बहुत प्यारी भाषा है और पहले के जमाने में बहुत अच्छे गाने आ चुके हैं। अब लोगों ने वल्गैरिटी में सब कुछ बर्बाद कर दिया है। लंबा समय हो गया, भोजपुरी को अपनी जड़ों में वापस आना चाहिए। कुछ लोगों ने गाने का फुल वर्जन निकालने की डिमांड की है। एक ने लिखा है, भोजपुरी वर्जन मस्त बा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में 105 साल पहले शुरू हुई थी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ का हर रंग निराला है। लक्ष्मण द्वारा बसाए गए इस शहर में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर रथयात्रा की शुरूआत...

कामयाब सर्जन की कहानी है कोंकणा सेन शर्मा की ‘एक्यूज्ड’

तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती हैलखनऊ। कुछ साल पहले वर्कप्लेस पर ताकतवर पदों पर बैठे लोगों द्वारा महिला कर्मियों के भयावह...

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा

जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिकालखनऊ। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है।...

लखनऊ में 105 साल पहले शुरू हुई थी श्री जगन्नाथ रथयात्रा

लखनऊ। तहजीब के शहर-ए-लखनऊ का हर रंग निराला है। लक्ष्मण द्वारा बसाए गए इस शहर में जगन्नाथ पुरी की तर्ज पर रथयात्रा की शुरूआत...

चतुर्मास 25 से, मांगलिक कार्यों पर कब लग जाएगा विराम

लखनऊ। इस साल 25 जुलाई को देवशयनी एकादशी है। इस दिन से चतुर्मास शुरू होगा। एक तरह से देव सो जाएंगे और सृष्टि का...

सावन में 3 राशियों पर मेहरबान होंगे भगवान शिव

सावन का महीना भगवान शिव को अति प्रिय हैलखनऊ। भगवान शिव को समर्पित सावन का महीना 30 जुलाई 2026, गुरुवार से शुरू होगा और...

कृष्णपिङ्गल संकष्टी आज, बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

लखनऊ। वैदिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन कृष्णपिङ्गल संकष्टी मनाई जाती है। यह दिन भगवान गणेश...

कामयाब सर्जन की कहानी है कोंकणा सेन शर्मा की ‘एक्यूज्ड’

तमाम पहलुओं को एक रोचक अंदाज में दिखाती हैलखनऊ। कुछ साल पहले वर्कप्लेस पर ताकतवर पदों पर बैठे लोगों द्वारा महिला कर्मियों के भयावह...

बुंदेलखंड के कलाकारों का ओटीटी पर जलवा

जल्द रिलीज होगी वेब सीरीज सारिकालखनऊ। ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जल्द ही दर्शकों को रोमांच, रहस्य और डर का एक नया अनुभव मिलने वाला है।...