back to top

कोहली आईसीसी टी20 रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचे, रोहित को भी हुआ फायदा

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली बुधवार को जारी ताजा आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में एक पायदान के फायदे से चौथे स्थान पर जबकि उप कप्तान रोहित शर्मा तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए। कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ टी20 श्रृंखला जीत के लिए अंतिम मैच में सलामी बल्लेबाज के तौर पर खेलते हुए 52 गेंद में नाबाद 80 रन बनाए और रोहित के साथ 94 रन की भागीदारी निभाई थी। वह लोकेश राहुल से एक स्थान आगे भारत के शीर्ष रैंकिंग के खिलाड़ी बन गए हैं।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अनुसार रोहित उस मैच में 34 गेंद में 64 रन की बदौलत साप्ताहिक अपडेट में तीन पायदान के फायदे से 14वें स्थान पर पहुंच गए। यह अपडेट अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की श्रृंखला और भारत-इंग्लैंड श्रृंखला के अंतिम दो मैचों के बाद हुआ है। भारतीय बल्लेबाजों में श्रेयस अय्यर भी पांच पायदान की छलांग से करियर के सर्वश्रेष्ठ 26वें स्थान पर पहुंच गए जबकि सूर्यकुमार यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी अच्छी प्रगति की है।

श्रृंखला के दूसरे टी20 के दौरान पदार्पण करने वाले सूर्यकुमार यादव को कोई अंक नहीं मिला था क्योंकि उन्हें बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला था। लेकिन अंतिम दो मैचों में 57 और 32 रन के स्कोर के बाद वह 66वें स्थान पर जबकि पंत 11 पायदान ऊपर चढ़कर 69वें नंबर पर पहुंच गए। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार भी गेंदबाजी रैंकिंग में 21 पायदान के फायदे से 24वें जबकि हार्दिक पंड्या 47 पायदान ऊपर 78वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड के लिए डेविड मलान ने अंतिम मैच में 68 रन की पारी की बदौलत रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान कब्जाया हुआ है जबकि जोस बटलर एक पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गए।

गेंदबाजों की सूची में इंग्लैंड के लेग स्पिनर आदिल राशिद, तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और मार्क वुड को भी फायदा मिला है। वनडे रैंकिंग में जॉनी बेयरस्टो मंगलवार को पुणे में भारत के खिलाफ श्रृंखला के शुरूआती मैच में 94 रन की पारी खेलने से चार स्थान के फायदे से करियर के सर्वश्रेष्ठ सातवें स्थान पर पहुंच गए। भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को 98 रन की मैच विजई पारी से दो पायदान का लाभ मिला जिससे वह 15वें जबकि भुवनेश्वर पांच पायदान के फायदे से ताजा वनडे अपडेट में शीर्ष 20 रैंकिंग में पहुंच गए हैं।

RELATED ARTICLES

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

अमेरिका में करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी करने के मामले में भारतीय मूल का युवक गिरफ्तार

न्यूयॉर्क।अमेरिका में बुजुर्गों को निशाना बनाकर किए गए करोड़ों डॉलर की धोखाधड़ी के मामले में एक भारतीय नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। गुजरात...

झारखंड के रामगढ़ में स्टील फैक्टरी में आग लगने से तीन कर्मचारियों की मौत

रांची। झारखंड के रामगढ़ जिले में एक स्टील फैक्टरी में आग लगने से कम से कम तीन कर्मचारियों की मौत हो गई जबकि एक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...