back to top

आईसीसी टेस्ट खिलाड़ी रैंकिंग में कोहली दूसरे स्थान पर बरकरार

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की नवीनतम टेस्ट रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जिसमें शीर्ष 10 में दो अन्य भारतीय बल्लेबाज भी शामिल हैं। मंगलवार को जारी रैंकिंग में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह नौवें स्थान पर खिसक गए।

कोहली 886 अंक के साथ दूसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि चेतेश्वर पुजारा (766) और अजिंक्य रहाणे (726) भी बल्लेबाजी सूची में क्रमश: आठवें और 10वें स्थान पर कायम हैं। आस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ शीर्ष रैंकिंग वाले बल्लेबाज हैं। बुमराह गेंदबाजों की रैंकिंग में एक स्थान के नुकसान से नौवें स्थान पर खिसक गए जबकि रविंद्र जडेजा आलराउंडरों की सूची में तीसरे स्थान पर बरकरार हैं।

साउथम्पटन में ड्रॉ टेस्ट के बाद पाकिस्तान के बल्लेबाज बाबर आजम ने करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवीं रैंकिंग पर वापसी की जबकि इंग्लैंड की स्टुअर्ट ब्रॉड और जेम्स एंडरसन की अनुभवी तेज गेंदबाजी जोड़ी को भी फायदा हुआ है। फरवरी में करियर की सर्वश्रेष्ठ पांचवी रैंकिंग हासिल करने वाले बाबर ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में 47 रन की बदौलत एक बार फिर यह रैंकिंग हासिल की। साउथम्पटन में अर्धशतक जड़ने वाले पाकिस्तान के आबिद अली (49) और मोहम्मद रिजवान (75) ने भी करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की।

ब्रॉड दूसरे टेस्ट में 56 रन देकर चार विकेट चटकाने के बाद एक स्थान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं जबकि 60 रन देकर तीन विकेट हासिल करने वाले एंडरसन दो स्थान के फायदे से 14वें स्थान पर हैं। इंग्लैंड की पारी में 28 रन देकर दो विकेट चटकाने वाले पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद अब्बास दो स्थान के फायदे से आठवें पायदान पर हैं।

बल्लेबाजों की सूची में इंग्लैंड के जैक क्राउले 53 रन की पारी के बाद करियर के सर्वश्रेष्ठ 81वें स्थान पर हैं। आलराउंडर बेन स्टोक्स और कप्तान जो रूट ने अपना क्रमश: सातवां और नौवां बरकरार रखा है। आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में भारत 360 अंक के साथ शीर्ष पर है जबकि उसके बाद आस्ट्रेलिया (296) का नंबर आता है। इंग्लैंड 279 अंक के साथ तीसरे जबकि पाकिस्तान 153 अंक के साथ पांचवें स्थान पर है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...