back to top

कोहली ने हार के लिए प्रभावहीन गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया

सिडनी। भारतीय कप्तान विराट कोहली को यह स्वीकार करने में कोई समस्या नहीं है कि दूसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में आत्मविश्वास से भरे आस्ट्रेलिया ने उन्हें पूरी तरह पछाड़ दिया और इसके लिए उन्होंने अपनी टीम की प्रभावहीन गेंदबाजी को जिम्मेदार ठहराया। भारत को रविवार को दूसरे एकदिवसीय में 51 रन से हार का सामना करना पड़ा जिससे आस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की विजई बढ़त बना ली।

भारतीय टीम को पहले मैच में 66 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी। कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान कहा, उन्होंने हमें पूरी तरह से पछाड़ दिया। मुझे लगता है कि हम गेंद से उतने प्रभावी नहीं थे, हम लगातार उस लाइन और लेंथ से गेंदबाजी नहीं कर पाए जिसके साथ करनी थी और उनका बल्लेबाजी क्रम मजबूत है। वे हालात और मैदान के कोणों को काफी अच्छी तरह समझते हैं।

आस्ट्रेलिया के 390 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम कोहली (89) और लोकेश राहुल (76) के अर्धशतकों के बावजूद नौ विकेट पर 338 रन ही बना सकी। भारतीय कप्तान ने कहा, स्कोरबोर्ड देखिए, हमने 340 रन बनाए और 50 रन के आसपास से हारे। हमें हमेशा से पता था कि लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होगा और एक या दो विकेट गिरने से हमें 13, 16 रन प्रति ओवर की गति से रन बनाने पड़ सकते थे इसलिए हमें लगातार शॉट खेलने थे।

कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलियाई क्षेत्ररक्षकों ने उनके और श्रेयस अय्यर (38) के जो कैच लपके वे टर्निंग प्वाइंट रहे। उन्होंने कहा, मैं और राहुल बात कर रहे थे कि अगर हम 40-41 ओवर तक खेलते रहे और अंतिम 10 ओवर में 100 रन भी बनाने हैं तो हार्दिक (पंड्या) के आने से हम रन बना सकते हैं, यह हमारी रणनीति थी लेकिन उन्होंने जो दो कैच लपके उन्होंने रुख बदल दिया।

लगातार दूसरी जीत से खुश आस्ट्रेलिया के कप्तान आरोन फिंच ने कहा कि उनके गेंदबाजों ने पंड्या की गेंदबाजी से सीख ली। फिंच ने कहा, मोइजेस (हेनरिक्स) ने काफी अच्छी रक्षात्मक गेंदबाजी की जिसमें कटर भी शामिल रहे और जैसा कि विराट ने कहा हमने थोड़ा हार्दिक से सीखा कि गेंद से गति कम करके अच्छी गेंदबाजी की जा सकती है। आस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए चार विकेट पर 389 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया जिसे फिंच ने बल्ले से परफेक्ट प्रदर्शन करार दिया।

मैच में 69 गेंद में 60 रन की पारी खेलने वाले फिंच ने कहा, हमने कोई अतिरिक्त बात नहीं की या कोई रणनीति नहीं बनाई। दो मैचों में ही श्रृंखला जीतकर काफी खुश हूं। स्मिथ ने हमेशा की तरह शानदार प्रदर्शन किया और बीच के ओवर में हर बार की तरह वार्नर ने काफी अच्छी बल्लेबाजी की। स्मिथ को लगातार दूसरे मैच में 64 गेंद में 104 रन की पारी खेलने के लिए मैन आफ द मैच चुना गया और उन्होंने कहा कि वह इंडियन प्रीमियर लीग की तुलना में गेंद को बेहतर हिट कर रहे हैं जिसका उन्हें फायदा मिला।

उन्होंने कहा, आईपीएल में मैं गेंद को थोड़ा तेज हिट करने का प्रयास कर रहा था, मैं अब गेंद को बेहतर हिट कर रहा हूं जिसका मुझे फायदा मिल रहा है। मैं अच्छे क्रिकेट शॉट खेल रहा हूं… टीम के लिए एक बार फिर रन बनाना अच्छा रहा जिससे हम अच्छा स्कोर खड़ा कर पाए। स्मिथ ने कहा, मैं पहली गेंद से ही अच्छा महसूस कर रहा था। मैं क्रीज पर उतरा और तेजी से रन बनाए। फिंच और वार्नर ने एक बार फिर शानदार मंच तैयार किया। जिसके कारण मैं और मैक्सवेल अंत में आक्रामक होकर खेल पाए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...