back to top

आईसीसी रैकिंग में शीर्ष दो पर कोहली व रोहित

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली और सीमित ओवरों के प्रारूप के उप कप्तान रोहित शर्मा वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के बाद आईसीसी एकदिवसीय बल्लेबाजों की सूची में क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर रहते हुए 2019 का अंत करेंगे।

रोहित ने रविवार को सभी प्रारूपों में सलामी बल्लेबाज के तौर पर एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा रन बनाने के सनथ जयसूर्या के 22 साल पुराने रिकार्ड को तोड़ दिया जबकि कप्तान विराट कोहली ने 2019 में सबसे ज्यादा रन जुटाये। कोहली ने सभी प्रारूपों में साल में 2455 रन जुटाये, उनकी 85 रन की पारी से भारत ने रविवार को यहां श्रृंखला के निर्णायक तीसरे वनडे में चार विकेट से जीत हासिल की।

वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां तीसरे और अंतिम वनडे में खेलने से पहले रोहित इस पूर्व श्रीलंकाई खिलाड़ी को पछाड़ने से महज नौ रन पीछे थे जिन्होंने 1997 में कैलेंडर वर्ष में 2387 रन जोड़े थे। मुंबई के इस खिलाड़ी ने बाराबती स्टेडियम में 63 रनर् इतनी ही गेंद मेंी की पारी खेलकर इस साल 2442 रन बनाये। रोहित ने इस साल विश्व कप में पांच शतक भी लगाये।

इन दोनों के अलावा लोकेश राहुल और श्रेयस अय्यर ने भी बल्लेबाजी रैंकिंग में सुधार किया। श्रृंखला में 185 रन बनाने वाले सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल रैंकिंग में 17 स्थान का सुधार करते हुए 71वें पायदान पर पहुंच गये। अय्यर ने इस श्रृंखला में 130 रन बनाये जिससे वह 104वें से 81वें स्थान पर आ गये। शीर्ष 10 में जगह बनाने वालों में वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज शई होप भी शामिल हैं। चेन्नई में खेले गये पहले एकदिवसीय में नाबाद 102 रन की पारी सहित उन्होंने श्रृंखला में 222 रन बनाये जिससे उन्हें रैंकिंग में पांच स्थानों का फायदा हुआ।

RELATED ARTICLES

एशियाई खेल : आईसीसी रैंकिंग के आधार पर सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम की एंट्री 

हांगझोउ। शेफाली वर्मा ने मलेशिया के अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण की बखिया उधेड़ते हुए 39 गेंद में 67 रन बनाये लेकिन एशियाई खेलों की महिला...

एकेटीयू के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग 24 से

वरिष्ठ संवाददाता लखनऊ। डॉ एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) से संबद्ध संस्थानों के बीटेक पाठ्यक्रम में प्रवेश कार्यक्रम सोमवार को जारी कर दिया...

पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस की बड़ी जीत

शिवेंद्र सिंह जीत के जश्न में डूबे कार्यकर्ता : बंगाल में नगर निकायों के बाद अब त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भी सत्ताधारी दल तृणमूल कांग्रेस...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...