back to top

किंग जार्ज मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों और अन्य स्टाफ के लिए तीन होटल अधिग्रहीत

लखनऊ। राजधानी के किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के पृथक वार्ड में काम कर रहे चिकित्सकों और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ के लिए जिला प्रशासन ने शहर के तीन बड़े होटलों को अधिग्रहीत किया है। जिला प्रशासन ने बताया कि किंग जार्ज मेडिकल कालेज के पृथक वार्ड में काम कर रहे चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के लिए जेमिनी होटल, होटल सिल्वेट तथा होटल आरिफ कैसल को एक माह के लिए अधिग्रहीत किया गया है।

इससे पहले लखनऊ के कमिश्नर मुकेश मेश्राम ने भाषा को बताया था कि गोमती नगर स्थित डा राम मनोहर लोहिया अस्पताल में पृथक वार्ड बनाया गया है। यहां जो काम करेंगे उन्हें गोमती नगर स्थित होटल हयात और फेयरडील में रखा जाएगा। इसी तरह संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (पीजीआई) में पृथक वार्ड में काम करने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को पीजीआई के पास स्थित होटल पिकडिली और होटल लेमन ट्री में पृथक रखा जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन अस्पतालों में काम करने वाले चिकित्सकों और अन्य स्टाफ को पृथक वार्ड से निकलने के बाद घर नहीं जाने दिया जाएगा, वे इन्हीं होटलों में रूकेंगे और वहीं उनके खाने पीने और आराम करने का इंतजाम होगा। कमिश्नर ने बताया कि इसके अलावा शहर के बाहर कानपुर रोड स्थित हज हाउस तथा गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान को भी तैयार किया जा रहा है ताकि जो लोग दूसरे प्रदेशों से लखनऊ आ रहे हैं उन्हें वहां रखा जा सके।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...