back to top

आज रात से लगेगा खरमास, एक माह तक नहीं होंगे शुभ कार्य

धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता है
लखनऊ। होली के बाद खरमास की शुरूआत शनिवार से होगी। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। यह खरमास 14 अप्रैल तक रहेगा। इस बीच किसी प्रकार के शुभ कार्य करना उचित नहीं रहता है। ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल ने बताया कि सूर्य जब देव गुरु बृहस्पति की राशि में प्रवेश करते हैं तो खरमास लगता है। खरमास वर्ष में दो बार लगता है। पहली बार धनु संक्रांति पर तो दूसरी बार मीन संक्रांति पर। धनु संक्रांति वाला खरमास करीब 15 दिसंबर से 14 जनवरी के बीच लगता है। वहीं, मीन संक्रांति वाला खरमास 14 मार्च से 14 अप्रैल में लगता है। आचार्य पं. आनंद दुबे ने बताया कि मार्च में मीन संक्रांति वाला खरमास लगने जा रहा है। इस खरमास में शुभ कार्यों पर रोक लग जाएगी। ऐसे में विवाह आदि मांगिलक कार्य, यज्ञोपवीत, कर्ण छेदन, गृह प्रवेश, नया काम शुरू करना और नामकरण आदि शुभ नहीं माना जाता है। ज्योतिषाचार्य पं. रवि प्रकाश मिश्रा ने बताया कि सूर्य देव 14 मार्च की देर रात 01:08 बजे मीन राशि में गोचर करेंगे। तब एक माह के लिए खरमास लग जाएगा, जिसका समापन 14 अप्रैल को होगा। 14 अप्रैल को सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे, तब खरमास खत्म हो जाएगा। खरमास में सूर्य देव की अराधना जरूर करनी चाहिए। पूर्वजों के लिए श्राद्ध करना, जल का दान शुभ माना जाता है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना भी बहुत महत्वपूर्ण होता है।

RELATED ARTICLES

इस्कॉन किड्स समर कैंप में बच्चों ने मनाया श्रील प्रभुपाद डे’

श्रील प्रभुपाद के प्रति अपनी श्रद्धा एवं कृतज्ञता व्यक्त कीलखनऊ। मंदिर अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्याम प्रभु जी के निर्देशन एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अचिंत्य...

सद्ज्ञान सन्मार्ग पर चलने की शक्ति प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

463वां युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश संगीत नाटक...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

15 जून तक शुभ कार्यों पर लगा विराम

लखनऊ। सनातन परंपरा में समय केवल तारीखों का हिसाब नहीं, बल्कि ब्रह्मांडीय संतुलन का विज्ञान माना गया है. और इसी विज्ञान का सबसे अद्भुत...

सरसवां गांव के मंदिर में हुई अधिक मास की विशेष पूजा

सुबह से ही लोग बनाते है पार्थिव शिवलिंग पूरे अधिक मास चलेगी शिव की आराधना लखनऊ। बीते 17 मई से सरसवां गांव के मंदिर पर...

पारंपरिक मृतिका कला से जुड़ रहे बच्चे

राकू एवं टेराकोटा पर विशेष समर आर्ट कैंप का शुभारंभलखनऊ। लखनऊ के विनम्र खंड, गोमती नगर परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से...

यूपी के कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी सौगात, योगी सरकार ने 2% बढ़ाया महंगाई भत्ता

लखनऊ। लगातार बढ़ती महंगाई के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लाखों सरकारी कर्मचारियों, शिक्षकों और पेंशनर्स को बड़ी राहत दी है। राज्य...