back to top

खड़गे ने बनाई कांग्रेस वर्किंग कमेटी, सोनिया, राहुल और थरूर को मिली जगह

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कांग्रेस वर्किंग कमेटी का ऐलान किया। 39 मेंबर्स की इस कमेटी में सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, अधीर रंजन चौधरी, एके एंटनी, अंबिका सोनी, मीरा कुमार, दिग्विजय सिंह, पी चिदंबरम जैसे वरिष्ठ नेताओं को जगह दी गई है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भी कमेटी में बरकरार रखा गया है। खास बात यह है कि खड़गे ने उनके खिलाफ चुनाव लड़ने वाले शशि थरूर को भी इस कमेटी में जगह दी है। खड़गे की रविवार को घोषित कमेटी में कुल 84 नाम हैं। इनमें सीडब्लूसी मेंबर, स्थायी आमंत्रित, महासचिव, विशेष आमंत्रित और प्रभारियों के नाम शामिल हैं।

कांग्रेस वर्किंग कमेटी में तारिक अनवर, मुकुल वासनिक के अलावा जी-23 गुट के आनंद शर्मा, शशि थरूर और मनीष तिवारी को भी जगह दी गई है। इनके अलावा अजय माकन, अशोकराव चव्हाण, प्रियंका गांधी, कुमारी शैलजा, ताम्रध्वज साहू, अभिषेक मनु सिंघवी, सलमान खुर्शीद, जयराम रमेश, जितेंद्र सिंह, रणदीप सुरजेवाला, सचिन पायलट को भी जगह दी गई है।

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में वीरप्पा मोइली, हरीश रावत, पवन कुमार बंसल, मोहन प्रकाश, रमेश चेनिन्नथाला, बीके हरिप्रसाद, प्रतिभा सिंह, मनीष तिवारी, दीपेंद्र हुड्डा, के राजू, मीनाक्षी नटराजन, सुदीप रॉय बर्मन समेत कई अन्य नेताओं को शामिल किया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे इससे पहले तक संचालित कमेटी के साथ काम कर रहे थे, जिसका गठन सोनिया गांधी ने किया था। अब जो कांग्रेस कार्य समिति का एलान किया गया है, उसमें भी पूर्व की समिति के मुकाबले में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं। विशेष आमंत्रित सदस्यों में पल्लम राजू, पवन खेड़ा, गणेश गोदियाल, यशोमति ठाकुर, सुप्रिया श्रीनेत, परिणिति शिंदे, अलका लांबा आदि सदस्यों का नाम शामिल है।

यह खबर भी पढ़े— रोजाना 4.5 लीटर पानी पीने से कम होगा आपका वजन, और भी कई चीजों में है फायदेमंद  

RELATED ARTICLES

सुपर जाइंट्स के खिलाफ जीत दर्ज करके प्लेआफ की उम्मीदें कायम रखना चाहेंगे सुपरकिंग्स

लखनऊ। लचर प्रदर्शन के बावजूद प्लेआफ की दौड़ में कायम चेन्नई सुपर किंग्स शुक्रवार को आईपीएल के मैच में लखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ...

कोहली ने शतक के साथ आलोचकों को जवाब दे दिया है : गावस्कर

रायपुर। भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि इस चैम्पियन बल्लेबाज ने साबित कर दिया है...

पंचतत्व में विलीन हुए प्रतीक यादव, लखनऊ में हुआ अंतिम संस्कार…ससुर अरविंद सिंह बिष्ट ने दी मुखाग्नि

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के सौतेले भाई प्रतीक यादव के पार्थिव...

प्रतीक यादव का अंतिम सफर: लखनऊ की सड़कों पर उमड़ा जनसैलाब, अखिलेश-शिवपाल व ब्रजेश पाठक समेत कई दिग्गज नेता पहुंचे श्मशान घाट

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर आज अपने अंतिम सफर पर निकल पड़ा।...

केरल में मुख्यमंत्री पद पर खत्म हुआ सस्पेंस… वीडी सतीशन संभालेंगे सत्ता की कमान

मुख्यमंत्री के चयन की यह प्रक्रिया काफी लंबी और चुनौतीपूर्ण रही। सूत्रों के मुताबिक, पिछले कई दिनों से वीडी सतीशन के नाम पर गहन...

ईरान के विदेश मंत्री अराघची ने भारत की तीन दिवसीय यात्रा शुरू की

नयी दिल्ली। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने बुधवार को भारत की तीन दिवसीय आधिकारिक यात्रा शुरू की। अमेरिका-इजराइल और ईरान संघर्ष शुरू...