back to top

केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से जोड़ा जाये : योगी

  • एसजीपीजीआई को भी मेडिकल काॅलेजों से जोड़ें

  • सरकार बेहतर चिकित्सा सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध

  • कोविड अस्पतालों में हो दवाइयों और ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को निर्देश दिये कि केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से और एसजीपीजीआई को चिकित्सा शिक्षा विभाग के तहत मेडिकल काॅलेजों व चिकित्सा संस्थानों से वर्चुअल आईसीयू के माध्यम से जोड़ा जाये। इससे गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने टीम-11 के साथ अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके मद्देनज़र यह सुनिश्चित किया जाये कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने सभी कोविड अस्पतालों में दवाई और ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये हैं।

योगी ने कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि हाई रिस्क ग्रुप के ज़्यादा से ज़्यादा टेस्ट किये जायें। सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाये। उन्होंने कहा कि टेस्टिंग और सर्विलांस व्यवस्था जितनी मज़बूत होगी, कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में उतनी ज़्यादा सफलता मिलेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जब तक कोरोना की कोई कारगर दवा या वैक्सीन विकसित नहीं हो जाती, तब तक सावधानी व बचाव ही एक मात्र उपाय है। इसके मद्देनज़र लोगों को जागरूक किये जाने की कार्यवाही लगातार जारी रखी जाये। जनता को विभिन्न प्रचार माध्यमों से संक्रमण से बचाव के बारे में जानकारी दी जाये।

योगी ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसके मद्देनज़र ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाये, जिससे लोग घर पर रहते हुए चिकित्सीय परामर्श ले सकें। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिक्स का प्रशिक्षण कार्य लगातार चलाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि लखनऊ व कानपुर नगर में विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाये।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...