back to top

मोदी पहुंचे केवडिया, आरोग्य वन का किया लोकार्पण

अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे। उन्होंने गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री केशुभाई पटेल और गुजराती सिनेमा के सुपरस्टार नरेश कनोडिया व उनके संगीतकार भाई महेश कनोडिया को श्रद्धांजलिअर्पित की तथा उनके परिजनों को सांत्वना दी। इसके बाद प्रधानमंत्री केवडिया पहुंचे और वहां आरोग्य वन का लोकार्पण किया। पटेल (92) का गुरुवार की सुबह यहां निधन हो गया था। वह लंबे समय से बीमार थे।

कनोडिया बंधुओं का हाल ही में निधन हो गया था। इससे पहले प्रधानमंत्री दो दिवसीय दौरे पर आज सुबह अहमदाबाद पहुंचे। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी, राज्यपाल आचार्य देवव्रत और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सी आर पाटिल सहित कई नेताओं ने हवाई अड्डे पर प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री हवाई अड्डे से सीधे केशुभाई को श्रद्धांजलि देने गांधीनगर पहुंचे। वहां उन्होंने उनके परिवार के सदस्यों के साथ कुछ समय बिताया और परिजनों से बात भी की।

मोदी के जाने के बाद परिवार के एक सदस्य ने बताया, मोदीजी ने केशुभाई के साथ बिताए दिनों को याद किया और हमसे उनके अंतिम क्षणों के बारे में पूछा। प्रधानमंत्री ने बृहस्पतिवार को केशुभाई के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते उन्हें पितातुल्य बताया था और कहा था कि उनका जाना उनके लिए ऐसी क्षति है, जो कभी पूरी नहीं हो पाएगी। इसके बाद प्रधानमंत्री ने कनोडिया बंधुओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों को सांत्वना दी।

उन्होंने नरेश कनोडिया के पुत्र हितू कनोडिया सहित परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कुछ समय भी बिताया। हितू कनोडिया भाजपा के वर्तमान विधायक है। नरेश और महेश कनोडिया भाजपा से भी जुड़े थे और क्रमश: सांसद व विधायक रह चुके हैं। हितू कनोडिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री ने उनके पिता व चाचा को याद किया और कहा कि दोनों भाई आपस में बहुत प्रेम करते थे। अब दोनों हमारे बीच नहीं रहे।

उन्होंने कहा, मोदी जी ने अफसोस जताया कि वह पहले आकर उनसे मुलाकात नहीं कर सके। यहां से प्रधानमंत्री नर्मदा जिले के केवडिया पहुंचे और वहां स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के निकट बने आरोग्य वन का लोकार्पण किया। उन्होंने राज्यपाल देवव्रत और मुख्यमंत्री रूपाणी के साथ इसका अवलोकन भी किया। आरोगय वन में 15 एकड़ में औषधीय गुणों से युक्त पौधे लगाए गए हैं। वे इस क्षेत्र में बने आरोग्य कुटीर भी गए।

वहीं उम्मीद ये भी की जा रही है कि प्रधानमंत्री अपने इस दौरे पर अपनी मां हीरा बा से भी मुलाकात करेंगे। मार्च में कोरोना वायरस महामारी फैलने के बाद से मोदी का अपने गृह राज्य गुजरात का यह पहला दौरा है। इस दौरान उनका केवडिया और अहमदाबाद के बीच समुद्री विमान सेवा सहित कई परियोजनाओं की शुरुआत करने का भी कार्यक्रम है।

वह सरदार पटेल जूलॉजिकल पार्क जंगल सफारी का उद्घाटन करेंगे, जो भारत के लौह पुरुष की 182 मीटर लंबी प्रतिमा स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के पास स्थित है। इसके बाद वह अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। मोदी अपनी यात्रा के दौरान स्वतंत्र भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल को 31 अक्टूबर को उनकी जयंती के दिन स्टैच्यू ऑफ यूनिटी जाकर श्रद्घांजलि भी अर्पित करेंगे।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...