back to top

केजरीवाल ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रधानमंत्री को किया आमंत्रित

नई दिल्ली। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रविवार, 16 फरवरी को रामलीला मैदान में होने वाले अपने शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया है। पार्टी के वरिष्ठ नेता गोपाल राय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

आम आदमी पार्टी की दिल्ली ईकाई के संयोजक राय ने कहा कि प्रधानमंत्री को शुक्रवार को सुबह पत्र भेजा गया। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे या नहीं। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के अनुसार वह रविवार को 30 से अधिक परियोजनाओं के शुभारंभ के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी जाएंगे।

राय ने बताया कि दिल्ली के सभी सातों सांसदों और भाजपा के आठ नव निर्वाचित विधायकों को भी शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रित किया गया है। राय ने बृहस्पतिवार को बताया था कि अन्य राज्यों का कोई भी मुख्यमंत्री या नेता समारोह का हिस्सा नहीं होगा क्योंकि यह विशिष्ट रूप से दिल्ली का समारोह है।

केजरीवाल ने अखबारों में विज्ञापनों के जरिए दिल्लीवासियों से अपने शपथ ग्रहण समारोह में आने का अनुरोध किया है जब वह लगातार तीसरी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे। केजरीवाल अपनी कैबिनेट के साथ रविवार को सुबह 10 बजे रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...