back to top

पांच गारंटी के कारण कर्नाटक की वित्तीय स्थिति खराब हो गयी है : पूर्व PM देवेगौड़ा

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार द्वारा लागू की जा रही ‘पांच गारंटी’ के कारण कर्नाटक की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है।

उन्होंने यह भी दावा किया कि कलबुर्गी सहित उत्तरी कर्नाटक के छह जिलों में भीषण बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए राज्य सरकार के पास पैसा ही नहीं है।

जनता दल (सेक्युलर) सुप्रीमो ने कहा कि वह जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए एक हफ्ते के भीतर कलबुर्गी और आसपास के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि वह बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा,गारंटी के कारण राज्य की वित्तीय स्थिति खराब हो गई है। यह मैं नहीं, बल्कि कांग्रेस विधायक कह रहे हैं।

देवेगौड़ा (92) ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों में भ्रम की स्थिति है। उन्होंने कहा, ‘‘वे (कांग्रेस विधायक) कहते हैं कि इतनी गंभीर बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए भी पैसे नहीं हैं।’’

पांच गारंटी योजनाएं हैं – ‘गृह ज्योति’ जिसके तहत प्रत्येक परिवार को 200 यूनिट मुफ्त बिजली, ‘गृह लक्ष्मी’ योजना जिसके तहत परिवार की प्रत्येक महिला मुखिया को 2,000 रुपये तथा ‘अन्न भाग्य’ जिसके तहत गरीबी रेखा से नीचे के बीपीएल परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रति माह 10 किलोग्राम चावल देने का वादा किया गया है।

‘युवा निधि’ के तहत बेरोजगार स्नातकों को 3,000 रुपये और बेरोजगार डिप्लोमा धारकों (18-25 वर्ष के आयु वर्ग में) को दो साल के लिए 1,500 रुपये देने का वादा किया गया है और ‘शक्ति’ योजना के तहत कर्नाटक की महिलाओं को राज्य के भीतर सरकारी बसों में मुफ्त यात्रा की अनुमति दी गई है।

RELATED ARTICLES

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...

मुख्यमंत्री योगी ने किया कौशल प्रदर्शनी का उद्घाटन, ‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन , 11 युवा आइकॉन का दिया सम्मान

योगी सरकार में बदली उत्तर प्रदेश की तस्वीर, युवाओं को हुनर से मिल रहा रोजगार और स्वरोजगार : कपिल देव अग्रवाल लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...

बरेली में खुद को आईएएस बताकर महिला ने व्यक्ति से शादी की, धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार

बरेली। बरेली में कथित तौर पर खुद को भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) का अधिकारी बताकर एक व्यक्ति से शादी करने वाली और बाद में...

रथ पर विराजमान होकर आज नगर भ्रमण पर निकलेंगे श्री जगन्नाथ

लखनऊ। भगवान जगन्नाथ 16 जुलाई को बलभद्र और माता सुभद्रा के साथ शहर भ्रमण के लिए निकलेंगे। वैसे तो भक्त अमूमन दर्शन के लिए...

दीक्षांत समारोह : भातखण्डे देश का सांस्कृतिक एवं कलात्मक धरोहर : जयवीर सिंह

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय का 16वाँ दीक्षांत समारोह संपन्नलखनऊ। बुधवार को भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ का 16वाँ दीक्षांत समारोह विश्वविद्यालय के कला मंडपम सभागार में...

हरेला पर्व आज, भक्त करेंगे शिव-पार्वती की पूजा

लखनऊ। बरसात की पहली फुहारें जब सूखी धरती को राहत देती हैं, तो सिर्फ मौसम ही नहीं बदलता, लोगों के मन भी खिल उठते...

उत्तराखण्ड महापरिषद ने हरेला पर्व पर किया पौधरोपण

लखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद, लखनऊ ने कल 16 जुलाई को होने वाला उत्तराखण्ड के लोकपर्व हरेला के पावन अवसर पर समस्त उत्तराखण्डवासियों एवं प्रदेशवासियों को...

पं . कुमार बोस की मनमोहक तबला प्रस्तुति ने बांधा समां

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित 16वें दीक्षांत समारोह के उपरांत सायं 7 बजे विश्वविद्यालय के कलामंडपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या...

कथित अंतरंग वीडियो वायरल होने के बाद कन्नौज के दो सहायक शिक्षक निलंबित

कन्नौज। कन्नौज जिले के एक सरकारी प्राथमिक विद्यालय में तैनात दो सहायक शिक्षकों को, कक्षा में अंतरंग हरकत करते हुए दिखाने वाला एक कथित...