back to top

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला, 27 से पर्यटकों की मौत

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में हमले में 27 पर्यटकों की मौत हो गई है। जबकि कई लोगो घायल हैं. कर्नाटक के शिवमोगा जिले के एक कारोबारी की मौत हो गई। कारोबारी के परिवार ने यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने कारोबारी मंजूनाथ राव के निधन पर शोक जताया। सिद्धरमैया ने घटना को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि कर्नाटक से अधिकारियों की एक टीम कश्मीर के लिए रवाना हो गई है। कश्मीर के पहलगाम शहर के पास एक खूबसूरत घास के मैदान में आतंकवादियों द्वारा की गई गोलीबारी में कई पर्यटकों के मारे जाने की आशंका है, जबकि कम से कम 20 लोग घायल हुए हैं।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शाह से बात की और उन्हें केंद्र शासित प्रदेश का दौरा करने को कहा, जिसके तुरंत बाद वह जम्मू-कश्मीर के लिए रवाना हो गए। गृह मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने प्रधानमंत्री को घटना के बारे में जानकारी दी है और संबंधित अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक की है। श्रीनगर में शाह सभी एजेंसियों के साथ तत्काल एक सुरक्षा समीक्षा बैठक करेंगे।

दक्षिण कश्मीर के प्रमुख पर्यटक स्थल पहलगाम में आतंकवादी हमले में कई पर्यटकों की मौत हो गई है और कम से कम 20 अन्य घायल हो गए। इस संबंध में एक उच्च पदस्थ अधिकारी ने विस्तृत जानकारी दिए बिना अनुमान व्यक्त किया कि मृतकों की संख्या 20 से अधिक हो सकती है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या का अभी पता लगाया जा रहा है। उन्होंने इस आतंकवादी हमले को हाल के वर्षों में आम नागरिकों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा बताया। अधिकारियों ने कहा कि यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस भारत दौरे पर हैं। हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ।
भाषा

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा कि मृतकों की संख्या पता लगाई जा रही है। उन्होंने एक्स पर कहा, यह हमला हाल के वर्षों में आम लोगों पर हुए किसी भी हमले से कहीं बड़ा है। हमला अपराह्न करीब तीन बजे हुआ, जब आतंकवादी बैसरन घाटी में पहाड़ से नीचे उतरे और वहां पर्यटकों पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस स्थान को लंबे हरे-भरे घास के मैदानों के कारण मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है।

आतंकी हमला ऐसे समय हुआ है जब अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे डी वेंस अपने परिवार के साथ चार दिवसीय दौरे पर भारत आए हुए हैं। हमले वाली जगह का एक वीडियो सामने आया है जिसमें कई लोग खून से लथपथ और जमीन पर बेसुध पड़े हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि महिला पर्यटक रोते हुए अपने प्रियजनों की तलाश कर रही हैं। वीडियो की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री अब्दुल्ला ने कहा, मैं अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध हूं। हमारे आगंतुकों पर यह हमला घृणित है। इस हमले के अपराधी जानवर, अमानवीय हैं और घृणा के लायक हैं। इसकी निंदा के लिए कोई भी शब्द पर्याप्त नहीं है। मैं मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...